Anupama: अनुपमा में काम करने पर राहिल आजम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा किरदार मजबूत और पावरफुल है…

Updated:
विज्ञापन
Anupama

Anupama

Anupama: सीरियल अनुपमा में राहिल आजम एंट्री ले रहे हैं. शो में वह प्रेम के पिता के रोल में नजर आएंगे. एक्टर ने अपने किरदार को लेकर कहा कि उनका रोल काफी पावरफुल है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा में पिछले साल 2024 में लीप आया था. अब सीरियल की कहानी काफी आगे बढ़ गई है. अनु और अनुज की बेटी राही, प्रेम से प्यार करती है. काफी मुश्किलों के बाद राही और प्रेम के प्यार को पूरे परिवार ने कबूल किया है. माही ने भी इसके रिश्ते का सपोर्ट किया है, जबकि वह भी प्रेम से ही प्यार करती है. इस बीच प्रेम के परिवार की एंट्री शो में हो गई है. अब तक उसकी दादी, बहन और मां को मेकर्स ने दिखाया है. अब उसक पिता के रोल में एक्टर राहिल आजम एंट्री ले रहे हैं. राहिल ने किस वजह से शो करने के लिए अपनी हामी भरी, इस बारे में उन्होंने बताया.

अनुपमा में काम करने पर राहिल आजम ने तोड़ी चुप्पी

राहिल आजम ने अनुपमा में काम करने को लेकर ईटाइम्स संग एक इंटरव्यू में बताया कि, ये किरदार अलग है और ये एक पिता-बेटे के रिलेशनशिप पर फोकस करता है. ये मजबूत और पावरफुल रोल है और इस वजह से मैंने इसका हिस्सा बनने के लिए हामी भरी. एक्टर ने बताया कि, “यह विडम्बना है कि पिछले साल मैं शो धीरे-धीरे से की शूटिंग कर रहा था और इसका सेट अनुपमा के सेट के बगल में था. हालांकि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस शो का हिस्सा बनने का चांस मिलेगा. ये देखना दिलचस्प है कि कैसे चीजें आपकी जिंदगी में बदलती है.”

अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अनु मिसेज कोठारी को माफी मांगने के लिए कहती है. मिसेज कोठारी मना कर देती है और वह कहती है कि उसे प्रार्थना के लिए देरी हो रही. अनु कहती है कि अमरी लोगों को बहुत एटीट्यूट होता है. अनु उसे फोर्स करती है कि वह माफी मांगे. मिसेज कोठारी उससे बदला लेना का सोचती है.

यह भी पढ़ें- Anupama: गिरती टीआरपी के बीच इन 2 एक्टर्स की शो में होगी एंट्री, प्रेम के अतीत से हटेगा पर्दा

यह भी पढ़ें- Anupama: क्या ये एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को करेगी रिप्लेस? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola