Anupama: सालों बाद अनुपमा के तलाक को लेकर ये शख्स करेगा बात, मोटी बा या राही नहीं, इसकी चिंता करेगा प्रेम
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Jan 2025 2:59 PM
Anupama
Anupama:सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि शाह परिवार को लंच पर कोठारी परिवार बुलाता है. हालांकि अनु को लगता है कि इसमें कोठारी परिवार की कोई चाल है. सारा परिवार पूरी तरह से तैयार होकर उनके घर जाते हैं.
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि शाह परिवार तैयार होकर कोठारी फैमिली के घर लंच पर जाएगा. पूरा शाह परिवार उनके भेजे गए कार से उनके घर जाता है, जबकि अनु ऑटो से जाती है. अनु को शक होता है कि कोठारी फैमिली का उन्हें लंच पर बुलाने का कोई तो प्लान है. हवेली पहुंचने पर शाह परिवार उनका स्वागत भव्य तरीके से करते हैं. उनपर वह गुलाब की पंखुड़ियां बरसाते हैं. तोशू कहता है कि उन्हें कोठारी परिवार से शाही स्वागत मिल रहा है. ख्याति, प्रेम और राही की आरती उतारती है.
अनुपमा की मदद के लिए जाएगा प्रेम
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा कहती है कि प्रेम अपने प्यार के साथ पहली बार घर आ रहा है. मोटी बा उसे गले लगाने के लिए जाती है, तभी अनुपमा का पैर फिसल जाता है और वह गिरने वाली होती है. प्रेम उसे बचा लेता है और उससे पूछता है कि उसे चोट तो नहीं लगी. मोटी बा और पराग को ये देखकर जलन होता है. सब कोई खाने के टेबल पर बैठते हैं, तभी उनका एक स्टाफ आता है और कहता है कि मोटी बा से मिलने कोई निर्मला नाम की औरत आई है.
पराग बातों ही बातों में अनुपमा को याद दिलाएगा उसका तलाक
सीरियल में दिखाया जाएगा कि मोटी बा स्टाफ को कहती है कि उन्हें वह लोग नहीं पसंद है, जो तलाक के बारे में सोचते हैं. घरवाले नोटिस करते हैं कि ये महिला उनसे अभी तक तीन बार मिलने आ चुकी है, लेकिन वह नहीं मिलती है. वह सबको बताती है कि उनके परिवार में अभी तक किसी का तलाक नहीं हुआ है और ना होगा. पराग फिर सबको बताता है कि उनके जेनरेशन के लोग भी तलाक का ऑप्शन ले रहे हैं. ये बात बताते हुए पराग, अनु की तरफ कमेंट करता है. ये बात सुनकर अनु सहित पूरा शाह परिवार चौंक जाता है.
यह भी पढ़ें- Anupama: गिरती टीआरपी के बीच इन 2 एक्टर्स की शो में होगी एंट्री, प्रेम के अतीत से हटेगा पर्दा
यह भी पढ़ें- Anupama: क्या ये एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को करेगी रिप्लेस? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










