ePaper

Anupama: अनुपमा के तलाक का इस शख्स ने उड़ाया मजाक, राही ने कोठारी परिवार के सामने रखी ये शर्त

Updated at : 29 Jan 2025 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
Khajuria on anupama upcoming twist

Khajuria on anupama upcoming twist

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि कोठारी परिवार राही और प्रेम की शादी की बात करते हैं, लेकिन राही कहती है कि वह आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहती है. इसपर बा अनु का अपमान करती है.

विज्ञापन

Anupama: स्टार प्लस के शो अनुपमा में रूपाली गांगुली के अलावा स्प्रेहा चटर्जी, शिवम खजुरिया और अद्रिजा रॉय जैसे स्टार्स लीड रोल में नजर आ रहे हैं. कहानी इन-दिनों राही, अनु और कोठारी परिवार के इर्द-गिर्द घूम रही है. जहां प्रेम के परिवार की एंट्री होती है, वो लोग शहर के बड़े बिजनेसमैन में से एक हैं. पहले तो दोनों परिवार में काफी लड़ाई होती है, हालांकि जब पराग को पता चलता है प्रेम राही से प्यार करता है, तो वह लोग रिश्ता लेकर शाह हाउस जाते हैं. हालांकि अनु ने अभी सोचने के लिए थोड़ा टाइम मांगा है.

कोठारी प्रेम और राही की शादी की करते हैं चर्चा

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में, मोती बा, राही के श्री नाथ की आरती इतनी सुरीली आवाज में करने और उसकी अच्छी परवरिश देखकर काफी खुश हो जाती है. वह उससे एक फेवर मांगती और रिक्वेस्ट करती है कि वह मना न करे. इधर कोठारी राही और प्रेम की शादी को लेकर चर्चा करते हैं. वह लोग होने वाली दुल्हन के लिए एक पूजा करते हैं, जिसमे राही को लाल दुपट्टे से लपेटते हैं और उसे शगुन देते हैं. परिवार वाले उसे जल्दी से शादी करने और उनके परिवार का हिस्सा बनने का रिक्वेस्ट करते हैं. हालांकि राही ने इस बात से सहमति नहीं जताई.

राही की कौन सी बात सुनकर भड़की बा

राही ने शादी करने से पहले अपनी स्वतंत्रता पर ध्यान देने की इच्छा जताई, क्योंकि उसने अपनी मां से सीखा है कि चाहे परिवार कितना भी अमीर क्यों न हो, एक महिला को हमेशा आर्थिक रूप से स्वतंत्र रहना चाहिए. इससे मोती बा को बड़ा झटका लगता है. वह इसे सपोर्ट नहीं करती है. हालांकि प्रेम, राही का बचाव करने के लिए आगे आता है और मोती बा से उसकी सोच को समझने के लिए कहता है. हालांककि बा गुस्से में आ जाती है और कहती है कि समझने लायक कुछ नहीं है. वह कहती हैं कि आजकल इसी चक्कर में शादियां तेजी से टूट रहे हैं, क्योंकि महिलाएं पुरुषों की तरह व्यवहार करने की कोशिश कर रही हैं.

अनुपमा का अपमान करती है बा

राही की बात सुनकर बा अनुपमा के तलाक का अपमान करते हुए आगे बढ़ जाती है और कहती है कि आपका सरनेम जो भी हो, शाह, कपाड़िया, या जोशी. आपके यहां कई बार शादियां होती होंगी, लेकिन कोठारी परिवार इसे बर्दाश्त नहीं करेगा. अनुपमा राही का सपोर्ट करते हुए आगे आती है और मोती बा को जवाब देते हुए कहती है कि अगर आप रिश्तों के शुरू होने से पहले ही उन पर कीचड़ उछालना शुरू कर देंगे, तो वे कैसे आगे बढ़ेंगे?

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: अनुपमा के अतीत को लेकर उठेंगे सवाल, अनुज-वनराज संग हुए तलाक पर पराग मारेगा ताना

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola