Anupama: राही की जिंदगी में अब विलेन बना ये शख्स, प्रेम के सपने पर ग्रहण लगाएगी मोटी बा

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Mar 2025 9:46 AM

विज्ञापन

अनुपमा के पांच साल पूरे होने पर प्रेम ने बात की, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा राही को पहली रसोई को लेकर थोड़ी घबराहट होती है. वह राही को फोन करने का सोचती है, तभी मोटी बा किचन में आ जाती है. वह कहती है जब तक खाना नहीं बन जाएगा, वह किचन से नहीं जाएगी.

विज्ञापन

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु को फ्रिक होती है कि राही को खाना बनाना नहीं आता. वह सोचती है कि पता नहीं राही अपनी पहली रसोई में कैसे सब कुछ मैनेज करेगी. उसे लगता है को कोठारी परिवार में वह अकेली पड़ जाएगी. राही, अनु को कॉल करने का सोचती है, लेकिन पहले वह भगवान से प्रार्थना करती है. मोटी बा ये देखकर इम्प्रेस हो जाती है. प्रेम, राही की मदद करने के लिए किचन आता है, लेकिन मोटी बा उसे अंदर आने से मना कर देती है. मोटी बा कहती है वह राही के खाना बनाने तक किचन में ही रहेगी.

राही ने ली अनुपमा की मदद

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि बादशाह, राही को ईयरफोन लगाने के लिए कहती है. इस तरह वह अनुपमा और प्रेम की मदद से खाना बना लेती है. अनु दोनों से उनके एडमिशन के बारे में पूछती है. प्रेम कहता है कि उन्हें जल्द ही एडमिशन लेटर मिल जाएगा. दूसरी तरफ खाना बनाने के बाद मीता उन्हें भगवान से प्रार्थना करने के लिए कहती है. दोनों कॉलेज जाने के बारे में कहती है. मोटी बा कहती है उनकी ये इच्छा कभी पूरा नहीं हो सकती. शाह हाउस में अनु को सेंट्रल जेल से कॉल आता है. कमिश्नर उससे होली के मौके पर खाना बनाने के लिए कहते हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

मोटी बा ने जला दी राही के पेपर्स

मोटी बा राही से कहती है कि होली के लिए वह शाह हाउस नहीं जा सकती है. प्रेम उनसे पूछता है क्या उन्होंने शाह परिवार को होली के सेलिब्रेशन के लिए इनवाइट किया है. दूसरी तरफ प्रेम और राही मुंबई पढ़ने जाने के लिए काफी उत्साहित है. पराग मोटी बा से कहता है वह नहीं चाहता कि दोनों मुंबई जाए. मोटी बा राही के दस्तावेजों को जलाकर उसे कॉलेज जाने से रोकने की कोशिश करती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही और प्रेम का एडमिशन लेटर किसी ने लौटा दिया है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola