Anupama Maha Twists: फिनाले से पहले धुएं से भरे कमरे में बंद हो जाएगी अनुपमा, ना राही ना प्रेम, ये शख्स बचाएगा अनु को

Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Sep 2025 8:59 AM

विज्ञापन

अनुपमा में आने वाला महा ट्विस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Maha Twists: शो अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पराग, गौतम से पूछता है कि वह इतना खुश क्यों है. पराग उससे झूठ कहता है कि उसे एक बड़ी डील मिल गाई है और वह इस वजह से काफी खुश है. हालांकि पराग को उसपर शक होता है. उसे लगता है कि गौतम उससे कुछ छिपा रहा है.

विज्ञापन

Anupama Maha Twists: रुपाली गांगुली का शो अनुपमा में एक नया ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को देखने मिलेगा. फिनाले राउंड में सिर्फ अनुपमा और राही ही अपना डांस परफॉर्मेंस देगी. हालांकि ये एक ग्रुप डांस प्रतियोगिता होनी थी. इस बात पर दोनों की टीम काफी निराश हो जाती है. अनु दोनों टीमों के सदस्यों को मोटिवेट करती है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु की टीम उसे फिनाले में डांस करने के लिए चियर करेगी. राही की टीम भी उसे मोटिवेट करेगी फिनाले के लिए. ग्रीन रूम में माही, अनु के बारे में खराब बोलती है और ये बात राही को पसंद नहीं आता.

गौतम ने अनुपमा को कमरे में किया बंद

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही की बातें सुनकर ग्रीन रूम से राही चली जाती है. राही के पीछे-पीछे अनुपमा जाती है और वह गौतम के जाल में फंस जाती है. गौतम ने किसी को अनु को किडनैप करने के लिए कहा है. तोशू ये सब जान जाता है और सबकुछ अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लेता है. तोशू को अपनी मां की फ्रिक नहीं है. वह बड़ी रकम जीतने के लिए राही पर दांव लगाता है. अनु, परी की खोजती है और तभी उसे कमरे में कोई बंद कर देता है. गौतम, अनु को कमरे में बंद रखवाना चाहता है जब तक राही ये प्रतियोगिता जीत नहीं जाती.

क्या पराग, अनु की जान बचाएगा

पराग, गौतम से पूछता है कि वह इतना खुश क्यों है. पराग उससे झूठ कहता है कि उसे एक बड़ी डील मिल गाई है और वह इस वजह से काफी खुश है. हालांकि पराग को उसपर शक होता है. उसे लगता है कि गौतम उससे कुछ छिपा रहा है. दूसरी तरफ अनु कमरे में बंद हो जाती है और उसे अपने परफॉर्मेंस की चिंता होती है. वह सोचती है कि किसी को ये नहीं लगना चाहिए कि वह अपनी बेटी को जीताने के लिए प्रतियोगिता छोड़कर भाग ना गई हो. वह कमरा खोलने के लिए हर कोशिश करती है. वह कुर्सी पर चढ़कर खिड़की खोलने का प्लान करती है. हालांकि वह गिर जाती है और उसे चोट लग जाती है. नये प्रोमो में दिखाया गया कि वह कमरे में धुआं करती है ताकि आलर्म बजे. हालांकि अलार्म नहीं बजता और कमरे में धुआं भर जाता है. पराग ये देख लेता है. क्या पराग, अनु की जान बचाएगा.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 की कमाई 42 करोड़ रुपये, मंदिर पहुंचे टाइगर श्रॉफ, भगवान भोले का लिया आशीर्वाद, VIDEO

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola