Anupama Maha Twists: नवरात्रि पर दिखेगा अनु का नया अवतार, गौतम-तोशू को डंडे से मारेगी, ये शख्स अनुपमा पर तान देगा बंदूक
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Sep 2025 10:24 AM
अनुपमा महा ट्विस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama Maha Twists: शो 'अनुपमा' का नया प्रोमो काफी दिलचस्प है. इसमें अनु का नया अंदाज दर्शकों को देखने मिलेगा. दूसरी तरफ लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु अपनी ट्रॉफी अनुज को दिखाती है और उसके साथ अपनी जीत शेयर करती है.
Anupama Maha Twists: स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ का नया प्रोमो आ चुका है. प्रोमो में अनुपमा एक नये अवतार में दिख रही है. ऐसा लग रहा है कि शो में नया बड़ा ट्विस्ट आएगा. प्रोमो की शुरुआत नवरात्रि शुरू होने से होती है. इसमें एक वॉइसओवर आता है और फिर अनुपमा का नया रूप दिखता है. वह शाह परिवार के सामने तोशू को डंडे से मारती है और कहती है तुझे पैसे चाहिए. वह तोशू को बहुत मारती है और किसी की बात नहीं सुनती. उसके बाद वह गौतम से भिड़ती है और उसे प्रार्थना के साथ खराब बर्ताव करने पर मारती है. वह गौतम को भी खूब मारती है.
अपनी जीत की ट्राफी अनु, अनुज से करेगी शेयर
अनुपमा के प्रोमो में आगे दिखाया जाता है कि राही शाह हाउस आती है. वॉइसओवर संकेत देता है कि वह अनु का अगला निशाना उसकी बेटी होगी. अनु और राही एक-दूसरे की ओर बढ़ती है. ऐसा लगता है कि दोनों के बीच जोरदार टकराव होगा. प्रोमो काफी मजेदार है. वहीं, लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो शो में दिखाया जाएगा कि डांस रानियों का शाह परिवार भव्य स्वागत करता है. सब जश्न मनाते हैं. अनु, देविका को थैंक्यू कहती है कि वह हमेशा उसके साथ होती है. अनु अपनी ट्रॉफी अनुज को दिखाती है और उसके साथ अपनी जीत शेयर करती है. हालांकि राही के अनुज डांस अकादमी बंद करने का फैसला सोचकर वह इमोशनल हो जाती है.
अनुपमा पर ये शख्स तान देगा बंदूक
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गणपति विसर्जन की तैयारी अनु और शाह परिवार करते हैं. इस बीच तोशू नयी मुसीबत में फंस जाता है क्योंकि कुछ बदमाश उसे घेर लेते हैं और उससे पैसे मांगते हैं. वह अपनी मां अनु के पास जाता है और उससे मदद मांगता है. अनु कहती है कि वह कभी नहीं बदल सकता और वह इस बार जानना नहीं चाहता है कि इस बार उसने क्या गलती की है. वह बदमाश बंदूक लेकर आते हैं और तोशू अपनी मां के पीछे छिप जाता हैं. वह बदमाश अनुपमा पर बंदूक तान देते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










