Anupama: कोठारी परिवार के सामने खुला माही और प्रेम की सगाई का राज, अनुपमा को जलील करेगी मोटी बा
Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Jan 2025 11:13 AM
Anupama
Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा को प्रेम और राही बताते हैं कि अभी वह शादी नहीं करना चाहते. राही और प्रेम कहते हैं कि वह पहले अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं और फिर उसके बाद शादी के बारे में सोचना चाहते हैं.
Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मोटी बा, राही से पूछती है कि वह प्रेम से प्यार करने के बाद भी उससे शादी क्यों नहीं करना चाहती है. वह राही से इसकी वजह पूछती है. राही बताती है कि वह अपने करियर पर फोकस करना चाहती है और मानसिक रूप से शादी के लिए तैयार नहीं है. ख्याति उससे पूछती है कि क्या वह प्रेम के साथ फ्यूचर देखती है. राही कहती है वह उससे शादी करना चाहती है, लेकिन पहले वह उसे समझना चाहती है. इस वजह से अभी वह शादी नहीं करना चाहती. प्रेम भी राही की बातों को सपोर्ट करता है और कहता है वह भी इस वक्त शादी के लिए तैयार नहीं है. राही मोटी बा से उसे कुछ वक्त देने के लिए कहता है.
मोटी बा को इस बात के लिए समझाएगी अनुपमा
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही के बर्ताव को लेकर मोटी बा से अनु माफी मांगती है. वह कहती है राही और प्रेम अभी शादी के लिए तैयार नहीं है. अनु कहती है कि अब समय बदल गया है और किसी को शादी करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता. मोटी बा उसकी बातों का खंडन करती है. मोटी बा कहती है कि परिवार वालों को उन दोनों के रिश्ते के बारे में पहले से मालूम था, लेकिन वह उनकी जल्दबाजी में शादी नहीं करवाना चाहते. हालांकि गॉसिप से बचने के लिए उन्होंने छोटी सी रस्म निभाई है. मोटी बा, अनु से कहती है कि वह जल्दबाजी में माही और प्रेम की सगाई भी करवाने जा रही थी.
अनुपमा के तलाक पर सवाल उठाएगी मोटी बा
मोटी बा, प्रेम से पूछती है कि वह राही से अपने रिश्ते को औपचारिक रूप से स्वीकार करने में क्यों हिचकिचा रहा है. प्रेम उसे समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनती. अनु कहती है कि औरतों के लिए वित्तीय स्वतंत्रता आवश्यक है. मोटी बा कहती है उनके घर की महिलाओं को काम करने की कोई जरूरत नहीं है. अनु उन्हें समझाती है कि लाइफ में कभी भी कुछ हो सकता है और ऐसे में अपना करियर बनाना बहुत जरूरी है. दूसरी तरफ मोटी बा, अनु के विचारों से सहमत नहीं होती. वह कहती है कि उसकी खुद की शादी सफल नहीं हुई है और वह अपनी बेटी के रिश्ते को सफल नहीं होने देगी.
यह भी पढ़ें- Anupama: गिरती टीआरपी के बीच इन 2 एक्टर्स की शो में होगी एंट्री, प्रेम के अतीत से हटेगा पर्दा
यह भी पढ़ें- Anupama: क्या ये एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को करेगी रिप्लेस? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










