Anupama: अनुज के इस करीबी को मिला नया शो, निभा रहे ये किरदार, कभी अनुपमा की नाक में किया था दम

Updated:
विज्ञापन
Anupama Viraj Kapoor new show

Anupama Viraj Kapoor new show

Anupama: सीरियल अनुपमा में जब लीप आया तो मेकर्स ने कई किरदारों का पत्ता शो से कट कर दिया. शो में अंकुश के बेटे रोमिल का किरदार विराज कपूर निभाते थे. हालांकि अब वह इस शो का हिस्सा नहीं है. उनके हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है, जिसमें वह अहम रोल प्ले कर रहे हैं.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में भरपूर ड्रामा दिखाया जा रहा है. शो में दिखाया जा रहा है कि अनु मुंबई में है. वह एक डांस प्रतियोगिता में भाग लेती है, जिसका हिस्सा राही भी है. हालांकि दोनों इस बात से अनजान है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही मुंबई में है और परी उसे वहां पर घूमने के लिए कहती है. राही को पता चलता है कि मनोहर की एक छात्रा नृत्य प्रतियोगिता में भाग ले रही है. वह इस बारे में परी से कहती है. परी उसे और भी ज्यादा मेहनत करने के लिए कहती है. उसी वक्त राही को पता चलता है कि उसका पर्स गायब है. इस बीच अनुपमा में काम कर चुके एक्टर विराज कपूर चर्चा में आ चुके हैं. वह चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान में नजर आ रहे हैं.

अनुपमा के रोमिल को मिला नया सीरियल

राजन शाही के सीरियल अनुपमा में विराज कपूर, रोमिल का किरदार निभाते थे. रोमिल, अंकुश का नाजायज बेटा है. हालांकि लीप के बाद रोमिल का किरदार मेकर्स ने खत्म कर दिया. अब विराज के हाथ नया शो चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान आ गया है, जिसमें वह नागार्जुन की भूमिका निभा रहे हैं. सीरियल में रोनित रॉ��� और पद्मिनी कोल्हापुरी जैसे कलाकार काम कर रहे हैं. जूम के साथ एक इंटरव्यू में विराज ने रोनित संग काम करने पर कहा, मैंने उनके साथ कभी काम नहीं किया था. शुरुआत में मैं बहुत नर्वस था, लेकिन डरा हुआ नहीं था. जिस इंसान को आपने बचपन में देखा हो, जिनकी खूबियां आपको पसंद हो, जब आप उनके साथ काम करते हैं, तो आपको अपना एक्साइटमेंट साइड में रखना पड़ता है. वह बहुत स्वीट है. उन्होंने पहने दिन मुझे सहज करवाया.

अनुपमा में क्या दिखाया जा रहा

सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो शो में दिखाया जा रहा कि सरिता, अनुपमा से कहती है कि वह डांस रानी ग्रुप छोड़ रही है. अनु उससे बहुत विनती करती है कि वह ऐसा ना करें, लेकिन सरिता उसकी बात नहीं सुनती. प्रीत नयी मेंबर ग्रुप खोजने की बात कहती है. भारती भी अनु को सरिता को रिप्लेस करने की बात कहती है. दूसरी तरफ राही और परी अनाथालय आती है. अनुज के बारे में सोचकर राही काफी भावुक हो जाती है. तभी अनुपमा, मनोहर के साथ उसी अनाथालय में आती है. अनु वहां सोचती है कि कब उसकी राही से रियूनियन होगा.

यहां पढ़ें- Border 2 की शूटिंग के बाद रामायण की तैयारी में जुटे सनी देओल, क्लीन शेव में दिखे जबरदस्त, फैंस बोले- भगवान हनुमान के रोल…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola