Anupama के राघव के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस बायोपिक में आएंगे नजर

Updated at : 25 Aug 2025 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama fame Raghav new project

अनुपमा के राघव का नया प्रोजेक्ट

Anupama: स्टार प्लस के शो अनुपमा में मनीष गोयल ने राघव का किरदार निभाया था, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. उनकी एंट्री पर कई दर्शकों ने उनकी तुलना गौरव खन्ना से कर दी थी, हालांकि मेकर्स का ऐसा इरादा नहीं था. उनका ट्रैक खत्म हो चुका है और वे नए प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं.

विज्ञापन

Anupama: स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा में राघव का किरदार एक्टर मनीश गोयल ने निभाया था. उनका किरदार कुछ महीनों तक शो का हिस्सा बना रहा. मनीष ने शो में बेहतरीन अदाकारी करते हुए फैंस को अपना दीवाना बना लिया. रुपाली गांगुली के शो में जब मनीष की एंट्री हुई थी तब कई फैंस ने उनकी तुलना गौरव खन्ना ने कर दी थी. कई दर्शकों को लगा कि मेकर्स उन्हें गौरव की जगह लेकर आए है. हालांकि ऐसा नहीं था. शो में अनुपमा के साथ राघव की दोस्ती दिखाई गई, जिसका एक बहुत दर्दभर अतीत था. हालांकि अब राघव का ट्रैक खत्म हो चुका है. उनके लेटेस्ट प्रोजेक्ट के बारे में आपको बताते हैं.

मनीष गोयल का लेटेस्ट प्रोजेक्ट

अनुपमा फेम मनीष गोयल अब गैंगस्टर विकास दुबे पर बन रही बायोपिक में काम कर रहे हैं. इंडिया फोरम से बात करते हुए एक्टर ने कहा, “यह एक बायोपिक है जो यूपी के एक गैंगस्टर पर आधारित है. हमने उस पर गहराई से रिसर्च किया. अब वह इस दुनिया में नहीं है. इसलिए अब कहना सही होगा कि ये फिल्म विकास दुबे पर आधारित है. मनीष ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने किरदार में ढलने के लिए रजनीगंधा खाना शुरू किया. इसी से मेरा वजन बढ़ा और मैंने उसे बनाए रखा. उसी वजह से मैंने ढाई साल तक टीवी भी नहीं किया क्योंकि मेरा चेहरा पहले जैसा नहीं रहा.”

इन शोज में नजर आ चुके हैं मनीष

मनीष गोयल ने अनुपमा के अलावा जस्ट मोहब्बत, सीआईडी, घर एक मंदिर, कहानी घर घर की और मेहंदी तेरे नाम जैसे शोज में काम किया हैं. एक्टर ने हाल ही में अनुपमा में कैमियो किया था. इस किरदार में उन्हें काफी लोकप्रियता मिली है. राघव सीरियल में अनुपमा का दोस्त बना था और उसका सपोर्ट सिस्टम बना था. हालांकि शो के कहानी आठ महीने आगे बढ़ी तो मेकर्स ने उनका ट्रैक खत्म कर दिया.

यह भी पढ़ें Son Of Sardaar 2 Box Office: डिजास्टर बनी सन ऑफ सरदार 2, बॉक्स ऑफिस पर 23वें दिन सांसें गिन रही अजय देवगन की फिल्म

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola