Anupama की बहू किंजल अब इस एक्टर संग करेगी रोमांस, वनराज के बेटे को छोड़कर इसके साथ लड़ाएगी इश्क
Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Oct 2025 2:36 PM
निधि शाह का नया प्रोजेक्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: सीरियल अनुपमा का हिस्सा अब निधि शाह नहीं है. राजन शाही के शो में वह किंजल की भूमिका निभाती थी, जो अनुपमा और वनराज की बहू थी. हालांकि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो निधि एक नये प्रोजेक्ट में दिखेंगी.
Anupama: सीरियल अनुपमा में किंजल का किरदार एक्ट्रेस निधि शाह निभाती थी. निधि शो में तोशू की पत्नी और अनुपमा और वनराज की बहू की भूमिका में नजर आई थी. शो ने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई और उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ी. शो में जब लीप आया और अनु के पोते-पोतियां बड़े हुए, तो निधि ने शो को अलविदा कह दिया. अब उनकी जगह शो में कोई और एक्ट्रेस किंजल की भूमिका में नजर आ रही है. हालांकि फैंस निधि को अगले प्रोजेक्ट में देखना चाहते हैं. वह जल्द ही अभिषेक मल्हान के साथ नये शो में दिखेंगी.
अभिषेक मल्हान संग इस प्रोजेक्ट में दिखेंगी निधि शाह
दरअसल, अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान एक्ट्रेस निधि शाह के साथ एक एक म्यूजिक वीडियो में रोमांस करते दिखेंगे. इस वीडियो को शानदार लोकेशन में शूट किया गया है. एक्ट्रेस ने एक बातचीत में इस प्रोजेक्ट को लेकर कंफर्म किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि वीडियो की शूटिंग पूरी हो गई है. फैंस दोनों की जोड़ी को देखने के लिए यकीनन काफी उत्सुक होंगे.
जानें निधि शाह के बारे में
निधि शाह को सीरियल तू आशिकी और अनुपमा से मिली है. उन्होंने जाना ना दिल से दूर, कार्तिक पूर्णिमा, दैट्स सो ऑसम, डेटिंग सियापा, जावेद अली की कुछ तो जरूर है जैसे शोज में काम किया हैं. निधि साल 2013 में आई फिल्म मेरे डैड की मारुति और फटा पोस्टर निकला हीरो में कैमियो रोल निभाया था. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 2.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और वह 671 लोगों को फॉलो करती है. उन्होंने 503 पोस्ट अभी तक किए है. इंस्टाग्राम पर उनकी बेहद ग्लैमरस तसवीरें मौजूद है. एथनिक से लेकर वेस्टर्स लुक में वह फैंस के दिलों पर राज करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










