Anupama: एक साल बाद अनुपमा छोड़ने पर काव्या ने तोड़ी चुप्पी, रूपाली गांगुली संग क्लैश की अफवाहों पर कहा- हर सेट पर आम बात है

अनुपमा छोड़ने पर काव्या ने किया रिएक्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: सीरियल ‘अनुपमा’ में चार साल तक मदालसा शर्मा ने काव्या का किरदार निभाया था. शो में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. पिछले साल 2024 में मदालसा ने सीरियल को छोड़ दिया. अब इसके पीछे की वजह एक्ट्रेस ने रिवील की.
Anupama: रूपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ टीआरपी लिस्ट में हमेशा टॉप पर ही रहता है. सीरियल में काव्या की भूमिका मदालसा शर्मा ने निभाया था. काव्या का किरदार मदालसा ने चार साल तक निभाया था. अब वह शो का हिस्सा नहीं है और उन्होंने साल 2024 में राजन शाही के शो को छोड़ दिया है. अब एक साल बाद एक्ट्रेस ने सीरियल को अलविदा कहने के पीछे की वजह बताई. साथ ही रूपाली संग क्लैश को लेकर भी बात की.
अनुपमा छोड़ने पर 1 साल बाद मदालसा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
पिंकविला संग बातचीत में मदालसा शर्मा ने अनुपमा छोड़ने पर कहा, “पहले, शो में 2 साल का लीप, 1 साल का लीप और 6 महीने का लीप आया था. 15 साल बाद आपका रूप बदल जाएगा, आपके बारे में सब कुछ बदल जाएगा और आपके आस-पास की गतिशीलता पूरी तरह से बदल जाएगी. तो फिर राजन सर और मैंने आपसी सहमति से फैसला किया. 4 साल हो गए हैं और वे 15 साल का लीप ले रहे हैं. मैंने भी सोचा कि अब आगे बढ़ने और जीवन में कई और खूबसूरत अवसरों को तलाशने का समय आ गया है.”
रूपाली गांगुली संग क्लैश पर क्या बोली मदालसा शर्मा?
मदालसा शर्मा ने अनुपमा में अपनी को-स्टार रूपाली गांगुली और अपने बीच तनाव की अफवाहों पर कहा, “मुझे लगता है कि ये सारी चीजें हर सेट पर होती हैं. आखिरकार हम सब एक ही प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं और जो भी छोटी-मोटी असहमतियां होती हैं, अगली सुबह हम गले मिलकर सब कुछ सुलझा लेते हैं. इसलिए मुझे नहीं लगता कि मैं कोई ऐसी बात बता सकती हूं जो मुझे पसंद नहीं आई… सब कुछ ठीक था.”
अनुपमा में कितने साल तक काव्या का किरदार मदालसा ने निभाया?
सीरियल अनुपमा के शुरुआत से मदालसा शर्मा जुड़ी थी. उनके अपोजिट सुधांशु पांडे और रूपाली गांगुली ने काम किया. जहां रूपाली शो में बनी हुई है और वह लीड रोल निभा रही है. जबकि सुधांशु भी सीरियल को क्विट कर चुके हैं. मदालसा ने चार साल तक काव्या का किरदार प्ले किया.
यह भी पढ़ें- Anupama में होगी अनुज की दोबारा से वापसी? नये प्रोमो में हुआ खुलासा, इस शख्स को देखकर अनु होगी हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










