Anupama की माया ने शो को कहा अलविदा! इस वजह से अचानक एक्ट्रेस ने छोड़ा शो

सीरीयल अनुपमा में दिखाया गया कि माया, अनुपमा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुरा बर्ताव करती है. माया उसे बहुत बुरा-भला कहती है और उसे अनुज से दूर रहने के लिए कहती है. अब सुनने में आ रहा कि माया शो छोड़ रही.
Anupama: अनुपमा टीवी का पॉपुलर सीरियल है. इन दिनों शो में दर्शकों को हाई वोल्डेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना स्टारर शो बार्क रेटिंग में टॉप पर रहता है. इन दिनों ट्रैक माया के आस-पास घूम रहा है. माया, अनुज को लेकर और ज्यादा पजेसिव हो गई है. वो किसी भी कीमत पर अनुपमा को अनुज की जिंदगी से दूर करना चाहती है. इस बीच अब खबर आ रही है कि माया उर्फ छवि पांडे शो को अलविदा कहने वाली है.
माया होगी अनुज से दूर
सीरीयल अनुपमा में दिखाया गया कि माया, अनुपमा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुरा बर्ताव करती है. माया उसे बहुत बुरा-भला कहती है और उसे अनुज से दूर रहने के लिए कहती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब दिखाया जाएगा कि अनुज को एहसास होगा कि माया को लोगों के बीच रहना कितना जोखिम भरा है. वह माया को एक मानसिक सुविधा केंद्र में भेजने का फैसला करेगा ताकि उसे उचित इलाज मिल सके. ऐसे में उनका किरदार खत्म कर जाएगा.
छवि पांडे छोड़ रही शो
वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार छवि पांडे ने अनुपमा शो अलविदा कह दिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी में दिया. एक फोटो शेयर कर छवि ने बताया कि ये उसका आखिरी दिन है. हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि वो क्यों इसे छोड़ रही है. मेकर्स उनका ट्रैक खत्म करने ज रहे है.
अनुपमा में क्या दिखाया जा रहा
अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि पूरा शाह परिवार अनुपमा के यूएसए जाने से पहले उसके लिए एक फेयरवेल पार्टी रखता है. पार्टी में अनुपमा को नकुल चोट पहुंचाता है. हालांकि नकुल की इस हरकत पर अनुपमा रिएक्ट नहीं करती और उसे कुछ नहीं कहती. नकुल को ये देखकर अपनी गलती का अहसास होता है और वो उससे माफी मांग लेता है. बता दें कि आने वाले एपिसोड में दर्शकों को खूब सारे ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










