Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में एंट्री लेने से पहले ही रातों-रात बदल दिया गया ये किरदार! ईशान से है कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में एंट्री लेने से पहले ही रातों-रात बदल दिया गया ये किरदार! ईशान से है कनेक्शन

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ कुछ किरदारों को छोड़ कर सारे कास्ट को बदल दिया गया है. शो में लीड रोल शक्ति अरोड़ा, ईशान का किरदार निभा रहे है. अब शो में उनकी बहन कौन बनेगी, इसका खुलासा हो गया है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ इन-दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शो की कहानी 20 साल आगे बढ़ गए है. सवी और वीनू बड़े हो गए है और उनके ईद-गिर्द कहानी चल रही है. सई (आयशा सिंह) और विराट (नील भट्ट) की मृत्यु हो चुकी है और अबनये कास्ट की एंट्री हो रही है. शो को लेकर अलग-अलग खबरें आ रही है. अब सुनने में आ रहा है कि शक्ति अरोड़ा की बहन के लिए नंदिनी तिवारी को चुना गया है.

ये एक्ट्रेस बनेगी ईशान की बहन

‘गुम है किसी के प्यार में’ कुछ किरदारों को छोड़ कर सारे कास्ट को बदल दिया गया है. शो में लीड रोल शक्ति अरोड़ा, ईशान का किरदार निभा रहे है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो वंदना सिंह, जिन्हें शो में ईशान की बहन के लिए कास्ट किया गया था, उन्हें बदल दिया गया है. नंदिनी ने वंदना को रिप्लेस कर दिया है. नंदिनी ने शो की शूटिंग शुरू भी कर दी है.

कौन है नंदिनी तिवारी

नंदिनी तिवारी कई सीरियल्स में काम कर चुकी है, जिसमें बालवीर रिटर्न्स, तेनाली रामा और मैडम सर जैसे शो शामिल है. इस शो का हिस्सा होने को लेकर उन्होंने खुद पुष्टि की. एक्ट्रेस कहती है कि, मुझे नहीं पता कि मैंने किसी की जगह ली है या नहीं. मुझे मुख्य किरदार (शक्ति अरोड़ा) की बहन, दुर्गा का किरदार निभाने के लिए चुना गया है. वह क्लासी और स्मार्ट है.

Also Read: Anupama: माया का खूनी खेल होगा खत्म, अनुपमा नहीं जाएगी अमेरिका! शो में आएंगे ये 3 जबरदस्त ट्विस्ट

वंदना सिंह ने जताया दुख

वहीं, वंदना सिंह इस बात से काफी दुखी है. एक्ट्रेस कहती है, “मुझे कन्फर्म करने के बाद बदल दिया गया, जो निराशाजनक है. 10 दिनों में यह दूसरा शो है जिसमें मुझे शूटिंग से एक रात पहले रिप्लेस कर दिया गया है. एक अभिनेता के तौर पर मैं असहाय महसूस करती हूं.’ यहां तक कि अनुबंध भी एकतरफ़ा हैं. एक अभिनेत्री को रातोंरात बदला जा सकता है लेकिन जब वह किसी शो से बाहर निकलने का फैसला करती है तो उसे दो महीने का नोटिस देना होता है.”

शक्ति अरोड़ा निभा रहे ईशान का रोल

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, गुम है किसी के प्यार में शक्ति अरोड़ा प्रोफेसर ईशान की भूमिका में नजर आ रहे है. जो ‘भोसले इंस्टीट्यूट’ नाम के कई संस्थानों के मालिक हैं. उन्हें ग्रेड और परसेंटेज से मतलब नहीं है, वो सिर्फ मेहनत कर सफलता पाने में विश्वास रखेंगे. इसके अलावा उनका सपना है कि वो अपने बिजनेस और भी आगे लेकर जाये.

Also Read: Bigg Boss OTT 2 खत्म होने के बाद क्या करेगी बिहार की मनीषा रानी? इन स्टार्स के साथ काम करने का है सपना

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola