Anupama: माया का खूनी खेल होगा खत्म, अनुपमा नहीं जाएगी अमेरिका! शो में आएंगे ये 3 जबरदस्त ट्विस्ट
Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Jul 2023 10:11 AM
Anupama Twist: सीरियल अनुपमा के नये प्रोमो के अनुसार, अनुपमा अमेरिका जाने के लिए एयरपोर्ट पर होती है. हालांकि वो अमेरिका जाएगी कि नहीं, इसपर सस्पेंस बरकरार है. वहीं, शो आने वाले दिनों में कई बड़े ट्विस्ट आने वाले है.
Anupama: सीरियल अनुपमा में दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने मिल रहा है. अनुपमा अपना नया सफर शुरू करने के लिए अमेरिका की उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार है. अमेरिका जाने से पहले शाह परिवार और अनुज उसे फेयरवेल पार्टी देते है. आने वाले दिनों में शो में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाले है, जिससे कहानी अलग मोड़ पर मुड़ जाएगी. चलिए आपको बताते है वो 3 बड़े ट्विस्ट.
अनुपमा को मारने की कोशिश करेगी माया
स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि जैसे ही अनुपमा, कपाड़िया हाउस पहुंचती है, माया सबको बताती है कि अनुज उसके साथ अमेरिका जाने की योजना बना रहा. वहीं, अनुपमा को चोट पहुंचाने के इरादे से माया तेजी से कार चलाती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो इसमें उसकी मौत हो जाएगी और उसका चैप्टर बंद हो जाएगा.
अमेरिका नहीं जाएगी अनुपमा!
नये प्रोमो के अनुसार, अनुपमा को अमेरिका के लिए उड़ान भरते हुए देखा जा सकता है. अनुपमा एयरपोर्ट पर होती है और उसका फोन नहीं लगता. अनुज, छोटी अनु के कहने पर उसे रोकने के लिए फोन करता है. रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा अमेरिका नहीं जाएगी. इस वजह से मालती देवी काफी नाराज होगी. वहीं, कहा जा रहा है कि मालती का असली चेहरा सबके सामने आने वाला है. पता चलेगा कि वो जानबूझकर अनुज-अनुपमा को दूर करना चाहती थी. इसके पीछे का भी राज आने वाले दिनों में पता चलेगा.
https://www.instagram.com/reel/CuHdkkzAh39/
पाखी पर हाथ उठाएगा अधिक
पाखी और अधिक के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा. ये बात अनुपमा ने अपने फेयरवेल के दिन नोटिस किया था. धीरे-धीरे उनके बीच और दूरियां बढ़ेगी. हालांकि पाखी अपने पति को समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन वो उसकी नहीं सुनेगा. अधिक उसपर हाथ उठाएगा और उनके बीच लड़ाई काफी ज्यादा बढ़ जाएगी.
Also Read: Anupama: माया के बाद बापूजी ने छोड़ दिया अनुपमा शो? लंबे समय से नहीं आ रहे नजर, जानिए क्या है सच्चाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










