Anupama: माया के बाद बापूजी ने छोड़ दिया अनुपमा शो? लंबे समय से नहीं आ रहे नजर, जानिए क्या है सच्चाई

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Jul 2023 7:24 AM

विज्ञापन

सीरियल अनुपमा में काफी समय से बापूजी का किरदार निभाने वाले अरविंद वैद्य नहीं दिख रहे. शो से गायब रहने के कारण दर्शक उन्हें मिस कर रहे है. ऐसे में अगर आपके दिमाग में सवाल आ रहा कि कहीं उन्होंने शो को अलविदा तो नहीं कह दिया ना. तो इस सवाल का जवाब आपको बताते है.

विज्ञापन

Anupama: टीवी सीरियल अनुपमा इन दिनों टॉप पर है. एक लंबे समय से रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना स्टारर शो दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. शो की कहानी अनुपमा के अमेरिका जाने के आस-पास घूम रही है. माया चाहती है कि वो जल्दी से अनुज की जिंदगी से दूर हो जाए. दूसरी तरफ फैंस शो में बापूजी यानी एक्टर अरविंद वैद्य को मिस कर रहे है. काफी समय से वो शो में नजर नहीं आ रहे. ऐसे में फैंस के दिमाग में सवाल आ रहा है कि कही उन्होंने शो छोड़ तो नहीं दिया.

अरविंद वैद्य ने अनुपमा को कहा अलविदा!

अनुपमा में करीब एक महीने से बापूजी का रोल निभा रहे अरविंद वैद्य गायब है. तो चलिए आपको बताते है वो क्यों सीरियल में नजर नहीं आ रहे है. ईटाइम्स से बातचीत में एक्टर ने बताया कि वो फिलहाल अमेरिका में छुट्टी मना रहे हैं और इसलिए शो की शूटिंग नहीं कर पाए हैं. उन्होंने बताया कि उनका बेटा अटलांटा में रहता है और वो उनके पास अपनी पत्नी के साथ गए है. जनवरी में ही उन्होंने छुट्टी के लिए अपलाई किया था और टिकट्स ले लिए थे.

अरविंद वैद्य ने कही ये बात

अरविंद वैद्य ने बताया कि जब वो गए थे तो ये ट्रैक प्लान नहीं हुआ था. उन्होंने उस समय अपने हिस्से का शूट कर लिया था. साथ ही कहा कि वो अनुपमा की शूटिंग को मिस कर रहे है. वहीं, इससे पहले पाखी यानी मुस्कान बमन के शो छोड़ने की खबर आयी थी. हालांकि ये अफवाह निकली. एक्ट्रेस ने कहा था, मेरी तारीखों के साथ कुछ समस्या थी, क्योंकि मुझे एक साथ किसी और प्रोजेक्ट की शूटिंग करनी थीं. यह एक वेब शो था और मैं इसमें व्यस्त थी. मैंने अपने हिस्से के लिए शूटिंग की और अब मैं अनुपमा के लिए अपना शूट फिर से शुरू करने के लिए तैयार हूं.

Also Read: Anupama: माया का खूनी खेल होगा खत्म, अनुपमा नहीं जाएगी अमेरिका! शो में आएंगे ये 3 जबरदस्त ट्विस्ट

अनुपमा जाएगी अमेरिका?

नये प्रोमो के अनुसार, अनुपमा को अमेरिका के लिए उड़ान भरते हुए देखा जा सकता है. अनुपमा एयरपोर्ट पर होती है और उसका फोन नहीं लगता. अनुज, छोटी अनु के कहने पर उसे रोकने के लिए फोन करता है. रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा अमेरिका नहीं जाएगी. इस वजह से मालती देवी काफी नाराज होगी. वहीं, कहा जा रहा है कि मालती का असली चेहरा सबके सामने आने वाला है. पता चलेगा कि वो जानबूझकर अनुज-अनुपमा को दूर करना चाहती थी. इसके पीछे का भी राज आने वाले दिनों में पता चलेगा.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola