Anupama: रूपाली गांगुली की ऑन स्क्रीन जेठानी बरखा बनी दुल्हन, 23 साल साथ रहने के बाद संदीप बसवाना संग रचाई शादी
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Nov 2025 7:50 AM
अश्लेषा सावंत शादी, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: सीरियल अनुपमा फेम अश्लेषा सावंत रियल लाइफ में दुल्हन बन गई है. एक्ट्रेस ने संदीप बसवाना से शादी कर ली. दोनो 23 साल से साथ है और अब पति-पत्नी बन गए है. कपल ने शादी की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए शेयर की है.
Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा में बरखा का किरदार अश्लेषा सावंत ने निभाया था. वह अनुपमा और अनुज की भाभी की भूमिका में दिखी थी. हालांकि जब लीप आया तो उनका किरदार मेकर्स ने खत्म कर दिया. एक्ट्रेस के फैंस के लिए खुशखबरी है. अश्लेषा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संदीप बसवाना से शादी कर ली. दोनों 23 साल से एक कमिटेड रिलेशनशिप में रह रहे थे. अब कपल ने शादी कर ली. उनकी शादी में सिर्फ परिवार वाले शामिल हुए और ये एक प्राइवेटी सेरेमनी था.
अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने की शादी
अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने 16 नवंबर को वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में शादी की. शादी की तसवीरें कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, और बस ऐसे ही, हमने मिस्टर और मिसेज के तौर पर एक नए चैप्टर में कदम रखा.परंपरा हमारे दिलों में जगह बना चुकी है. हम सभी आशीर्वादों के लिए शुक्रगुजार हैं. मैं कहना चाहती हूं कि हमने शादी कर ली. शादी की तसवीरों में दोनों साथ में काफी खूबसूरत लग रहे हैं.
फैंस दे रहे बधाई
अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना को फैंस शादी की जमकर बधाई दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बहुत बहुत बधाई हो दोस्तों. एक यूजर ने लिखा, वाह बधाई हो!. अनुपमा मे बा का किरदार निभा रही अल्पना बुच ने लिखा, हे भगवान, 2025 की सबसे अच्छी खबर. मुस्कान बामने ने लिखा, बधाई. अनुपमा फेम निधि शाह ने लिखा,ओमजीजीजी. बधाई हो. आप लोगों के लिए बहुत बहुत बहुत खुश हूं. सुधांशु पांडे ने लिखा, वॉव बधाई.
अश्लेषा सावंत इन शोज में कर चुकी हैं काम
अश्लेषा सावंत ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, अनुपमा, झनक, अपोलेना जैसे शोज में काम किया हैं. अश्लेषा और संदीप दोनों सबसे पहले क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सेट पर मिले थे. संदीप ने शो दिल दियां गल्लां में काम किया था. हाल ही में उन्होंने फिल्म हरियाणा लिखा है और इसे डायरेक्ट किया है.
यह भी पढ़ें– Anupama New Entry: बिग बॉस 17 फेम इस एक्ट्रेस की होगी शो में एंट्री, मुंबई में बनेगी अनुपमा की सपोर्ट सिस्टम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










