‘अनुपमा’ में आया बड़ा ट्विस्ट, श्रुति ने राही को दिया बड़ा तोहफा, प्रेम पर मंडराया खतरा

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 May 2026 10:27 AM

विज्ञापन

राही, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में राही को बड़ा सरप्राइज मिलेगा, जिससे प्रेम खुश हो जाएगा. वहीं प्रेम पर एक खतरा आने वाला है. अनुपमा को एहसास होता है कि प्रेम किसी खतरे में पड़ सकता है.

विज्ञापन

Anupama: ‘अनुपमा’ के एपिसोड की शुरुआत में प्रेम अपने रेस्टोरेंट के लिए नया मेन्यू तैयार करता दिखाई देता है. वह कहता है कि उसके पास सिर्फ दो दिन हैं और वह कुछ ऐसा करेगा जो कोई नहीं कर सकता. इस दौरान वह राही से पूछता है कि क्या उसे उसकी काबिलियत पर शक है. प्रेम यह भी पूछता है कि कहीं राही, अंश, माही, परी और ईशानी की बातों से प्रभावित तो नहीं हो गई. हालांकि राही साफ कर देती है कि उसे प्रेम पर पूरा भरोसा है. दूसरी तरफ वसुंधरा और गौतम सोशल मीडिया की वजह से अनुपमा की बढ़ती लोकप्रियता पर चर्चा करते हैं.

शाह हाउस में बढ़ा तनाव

इधर शाह परिवार में जया, बंकू और दिग्विजय की एंट्री होती है. हसमुख उनका गर्मजोशी से स्वागत करता है, लेकिन पाखी और परितोष इस बात से खुश नहीं दिखते. पाखी बंकू को घर के एक कोने में रहने की सलाह देती है, जिस पर अनुपमा उसे करारा जवाब देती है. लीला भी बंकू को लेकर नाराज नजर आती है. वह उसे नौकर कहती है और रसोई में सोने पर डांटती है. अनुपमा कहती है कि बंकू नौकर नहीं बल्कि उसके परिवार का हिस्सा है. दूसरी तरफ दिग्विजय सबके सामने बंकू को अपना बेटा कहता है.

श्रुति ने राही को दिया बड़ा सरप्राइज

वट सावित्री पूजा के मौके पर श्रुति, अनुज के लिए व्रत रखने की बात कहती है, जिससे राही खुश हो जाती है. वहीं प्रेम भी कहता है कि वह चाहता है कि राही उसे हर जन्म में पत्नी के रूप में मिले. इसी बीच श्रुति सबको चौंकाते हुए राही को रेस्टोरेंट और प्रॉपर्टी की मालकिन बना देती है. यह सुनकर प्रेम बेहद खुश हो जाता है. इतना ही नहीं, श्रुति, प्रेरणा को नौकरी का ऑफर भी देती है. हालांकि प्रेरणा पहले मना करती है, लेकिन बाद में प्रेम उसे ऑफर स्वीकार करने के लिए समझाता है.

आने वाले एपिसोड में बढ़ेगा सस्पेंस

एपिसोड के आखिर में अनुपमा को एक बड़ा खतरा महसूस होता है. उसे बिजली के तार से जलने जैसी गंध आती है और वह प्रेम को लेकर परेशान हो जाती है. अनुपमा को एहसास होता है कि प्रेम किसी खतरे में पड़ सकता है और वह उसे चेतावनी देने की कोशिश करती है.

यह भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ में अनुज के कैफे ने बढ़ाई दूरियां, मां-बेटी के रिश्ते में आया नया मोड़

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola