KSBKBT 2: परी-आर्यन की रिंग सेरेमनी के बीच टूटा अजय का दिल, करण ने छुपाया अंश की मौत का सच

Updated:
विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अजय पुरानी यादों में खो जाता है. जबकि रियो अपने पिता अंश की मौत का सच जानने की कोशिश करता है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के एपिसोड की शुरुआत तुलसी और मिहिर की फोन पर बातचीत से होती है. मिहिर काम की वजह से शादी के फंक्शन में शामिल न हो पाने की बात कहता है. इस पर तुलसी हल्के अंदाज में नाराजगी जताती है, लेकिन उसे शादी की तस्वीरें और वीडियो भेजने का भरोसा देती है. इसके बाद विरानी हाउस में परी की मेहंदी सेरेमनी शुरू होती है. पूरे परिवार के बीच मेहंदी आर्टिस्ट परी से दूल्हे का नाम पूछती है. हालांकि, परी पूरा नाम लिखवाने के बजाय सिर्फ ए लिखने को कहती है.

परी के हाथ पर लगेगी मेहंदी

इसी दौरान अजय अपने परिवार के साथ वहां पहुंचता है. परी के हाथ में ए देखकर उसे पुराने दिन याद आ जाते हैं. वह अपनी और परी की सगाई की यादों में खो जाता है. अजय की आंखों में साफ दिखाई देता है कि वह अब भी इस रिश्ते को भूल नहीं पाया है.

अजय होगा भावुक

तुलसी परिवार को याद दिलाती है कि जल्दीबाजी में परी और आर्यन की ठीक से रिंग सेरेमनी नहीं हो पाई थी. वह दोनों को मेहंदी के दौरान ही अंगूठी पहनाने की रस्म पूरी करने के लिए कहती है. परिवार के सामने जैसे ही परी और आर्यन एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं, अजय फिर से भावुक हो जाता है. वह खुद को संभालने की कोशिश करता है. वहीं परी भी मुस्कुराने की कोशिश करती है, मगर अंदर से परेशान दिखाई देती है.

करण से सच जानना चाहता है रियो

रियो, करण से अपने पिता अंश की मौत को लेकर सवाल करता है. रियो करण को एक पैसेंजर लिस्ट दिखाता है और कहता है कि जिस प्लेन क्रैश की कहानी उसे बताई गई थी, उसमें अंश का नाम ही नहीं है इस सवाल से करण घबरा जाता है. करण यह मान लेता है कि अंश की मौत 13 मई को हुई थी, लेकिन वह पूरी सच्चाई बताने से बचता है. करण फिर रियो से वादा लेता है कि वह अब किसी से अंश के बारे में सवाल नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ में आया बड़ा ट्विस्ट, श्रुति ने राही को दिया बड़ा तोहफा, प्रेम पर मंडराया खतरा

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola