कुशल तनवर और कायरा अनू ने जीता Splitsvilla 16 का खिताब, जानें कितनी मिली प्राइज मनी

Updated:
विज्ञापन
Splitsvilla 16 Winner

Splitsvilla 16 Winner

Splitsvilla 16 Winner: स्प्लिट्सविला 16 के ग्रैंड फिनाले में कुशल तनवर और कायरा अनू ने शानदार जीत हासिल की. दोनों ने ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी जीती. फिनाले में चार जोड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला और जमकर ड्रामा देखने को मिला.

विज्ञापन

Splitsvilla 16 Winner: एमटीवी के पॉपुलर डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला X6 (Splitsvilla 16) का ग्रैंड फिनाले आखिरकार खत्म हो गया है और इस सीजन के विजेता का ऐलान भी कर दिया गया है. लंबे समय तक चले टास्क, रोमांस, ड्रामा और टकराव के बाद कुशल तनवर और कायरा अनू की जोड़ी ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है.

फिनाले में चार जोड़ियों के बीच कांटे की टक्कर

इस सीजन के ग्रैंड फिनाले में चार जोड़ियों ने जगह बनाई थी. कुशल तनवर और कायरा अनू के अलावा योगेश रावत और रुरु ठाकुर, सोराब बेदी और निहारिका तिवारी, तथा टेन डे विलियर्स और सौंधार्या शेट्टी ने फाइनल में एंट्री की थी. टास्क के दौरान सभी जोड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली.

कुशल- कायरा ने जीतकर किया बड़ा कारनामा

फिनाले एपिसोड में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुशल तनवर और कायरा अनू ने बाकी सभी जोड़ियों को पीछे छोड़ दिया. दोनों ने अपनी केमिस्ट्री और स्ट्रैटेजी के दम पर जीत हासिल की. इस जीत के साथ दोनों ने न सिर्फ ट्रॉफी अपने नाम की बल्कि 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी जीती.

टास्क और ड्रामे से भरा रहा फिनाले एपिसोड

ग्रैंड फिनाले सिर्फ टास्क तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें जमकर ड्रामा और विवाद भी देखने को मिला. शो के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस और इमोशनल मोमेंट्स ने एपिसोड को और भी रोमांचक बना दिया. दर्शकों को पूरे एपिसोड में हाई वोल्टेज एंटरटेनमेंट मिला.

फैंस में खुशी की लहर, सोशल मीडिया पर ट्रेंड

जैसे ही विजेताओं के नाम का ऐलान हुआ, सोशल मीडिया पर कुशल और कैरा ट्रेंड करने लगे. फैंस पहले से ही इस जोड़ी को मजबूत दावेदार मान रहे थे, और फिनाले के बाद उनकी जीत पर सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने इसे “डिजर्विंग विनर्स” बताया.

यह भी पढ़ें: थलापति विजय का नाम सुनते ही ब्लश करने लगीं तृषा कृष्णन, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola