थलापति विजय का नाम सुनते ही ब्लश करने लगीं तृषा कृष्णन, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

Published by : Pushpanjali Updated At : 17 May 2026 6:10 AM

विज्ञापन

Trisha Krishnan

Trisha Krishnan: तृषा कृष्णन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें थलापति विजय का नाम सुनते ही वह मुस्कुराते और शर्माते नजर आईं. फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Trisha Krishnan: साउथ इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों अपनी नई फिल्म करुप्पु को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच तृषा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. वीडियो में थलापति विजय का नाम सुनते ही तृषा का रिएक्शन चर्चा का विषय बन गया है.

थिएटर विजिट के दौरान हुआ मजेदार मोमेंट

‘करुप्पु’ के मॉर्निंग शो के दौरान चेन्नई के रोहिणी थिएटर में खास माहौल देखने को मिला. फिल्म की टीम अचानक थिएटर पहुंची, जिससे फैंस की खुशी दोगुनी हो गई. इस दौरान डायरेक्टर आरजे बालाजी, तृषा कृष्णन, म्यूजिक कंपोजर साई अभ्यंकर और कार्थी भी मौजूद थे.

थिएटर से बाहर निकलते वक्त फैंस ने तृषा से कहा, “थलापति विजय को हमारी तरफ से नमस्ते कहना.” यह सुनते ही अभिनेत्री मुस्कुराने लगीं और शर्माते हुए उन्होंने जवाब दिया, “ऑफ कोर्स.” उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

फैंस को पसंद है विजय-तृषा की जोड़ी

तृषा कृष्णन और थलापति विजय को कोलीवुड की सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में गिना जाता है. दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है. इनमें गिल्ली, थिरुपाची, आथी, कुरुवी और लियो जैसी फिल्में शामिल हैं. पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर भी चर्चाएं होती रही हैं, हालांकि दोनों ने कभी इन खबरों पर खुलकर प्रतिक्रिया नहीं दी.

यह भी पढ़ें: वरुण धवन की फिल्म को बताया गया ‘सैंडविच’ की कॉपी, अब सामने आई सच्चाई

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola