Sasaram News : मारपीट के मामले में कई महीने से फरार चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार

Edited by YUVRAJ RATAN
Updated:
विज्ञापन

आरोपियों की तस्वीर

Sasaram News : मारपीट मामले में लंबे समय से फरार दो आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़े

विज्ञापन

Sasaram News (रंजन कुमार) : रोहतास जिला के नोखा धर्मपुर थाना क्षेत्र के दुधार गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पूर्व मारपीट मामले में कई महीनों से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है. इस सबंध में धर्मपुर थाना अध्यक्ष ललन गुप्ता ने बताया कि पूर्व मारपीट के मामले में दोनों अभियुक्त दुधार गांव निवासी लवकुश कुमार और जितेन्द्र पासवान के खिलाफ न्यायालय से वारंट निकलने के बाद शनिवार कि शाम गिरफ्तार कर न्याय हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

छापेमारी में पकड़े गए आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मपुरा थाना में दर्ज एक मारपीट मामले में दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे. पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन वे गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना ठिकाना बदल रहे थे मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दुधार गांव में छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने शुरू की जांच

गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस ने पूछताछ की, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. धर्मपुरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि कानून से बचने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.

स्थानीयों ने प्रशासन की तत्परता की सराहना की

धर्मपुरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पूरी तरह सक्रिय है. उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दुधार गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की है.

Also Read : Buxar News : पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास कार्यों की समीक्षा, डीएम ने दिए अहम निर्देश

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन