Buxar News : पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास कार्यों की समीक्षा, डीएम ने दिए अहम निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Buxar News

बैठक की तस्वीर

Buxar News : पर्यटन और सांस्कृतिक योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश

विज्ञापन

Buxar News (आशुतोष कुमार सिंह) : जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में कला एवं संस्कृति विभाग तथा पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई. बैठक के दौरान बिहार पर्यटन विकास निगम के कनीय अभियंता ने जानकारी दी कि वर्तमान में बक्सर जिले में चार योजनाओं पर कार्य जारी है. जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी योजनाओं का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया.

‘ज्ञान भारतम मिशन’ के तहत प्राचीन पांडुलिपियों की खोज जारी

जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी, ब्रह्मपुर को आपसी समन्वय स्थापित कर बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर परिसर को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने का निर्देश दिया. साथ ही जिले के सभी नगर निकायों को पर्यटन स्थलों पर व्यापक साफ-सफाई और रंग-रोगन सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि ‘ज्ञान भारतम मिशन’ के तहत जिले में प्राचीन पांडुलिपियों की खोज का कार्य जारी है. इस पर जिला पदाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा चौसा गढ़ की व्यापक साफ-सफाई कराने, सीताराम उपाध्याय संग्रहालय के विस्तार एवं जीर्णोद्धार के लिए विभागीय समन्वय स्थापित करने तथा निर्माणाधीन अटल कला भवन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए.

Also Read : बिहार के धनकुबेर इंजीनियर के घर रेड में क्या-क्या मिला? 18 साल की नौकरी में बनाई 10 करोड़ की संपत्ति

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन