बक्सर: जल बचाने वाले युवा समाजसेवी को मिलेगा राज्यस्तरीय सम्मान, विधायक ने मुख्यमंत्री से की सिफारिश

Author Vinit Dumroan|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : अजय राय | Prabhat Khabar Network

बक्सर के युवा समाजसेवी अजय राय जल संरक्षण के क्षेत्र में अहम काम कर रहे हैं. हजारों नलों में टोटियां लगवाकर उन्होंने पानी की बर्बादी रोकी है. अब उनके इस कार्य को राज्य स्तर पर सम्मानित करने की मांग उठ रही है.

विज्ञापन

Buxar Water Conservation : बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी 'जल-जीवन-हरियाली' योजना के तहत जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डुमरांव के युवा समाजसेवी अजय राय को राज्य स्तर पर सम्मानित किए जाने की मांग उठी है. डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अजय राय को सम्मानित करने की अनुशंसा की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Buxar News : हजारों नलों में टोटियां लगाकर रोकी पानी की बर्बादी

अजय राय पिछले कई वर्षों से जल संरक्षण को लेकर लगातार जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं. उन्होंने अपने निजी खर्च पर हजारों नलों में टोटियां लगवाकर पानी की बर्बादी रोकने का अभियान चलाया. उनके इस प्रयास से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पानी की बचत होने का दावा किया गया है.

स्कूलों और चौक-चौराहों पर चला रहे जागरूकता अभियान

जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से अजय राय स्कूलों, सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों, कोचिंग सेंटरों तथा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक, जनसंपर्क अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हैं. वह लोगों को जल का महत्व समझाते हुए हर घर और हर व्यक्ति से पानी बचाने का संकल्प लेने की अपील करते हैं.

विधायक राहुल सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजा अनुशंसा पत्र

अजय राय ने बताया कि डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे गए अनुशंसा पत्र में उनके जल संरक्षण अभियान की सराहना की है. विधायक ने लिखा है कि अजय राय का समाजहित में किया जा रहा कार्य प्रेरणादायी है और उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित कर ऐसे प्रयासों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए.

सम्मान से बढ़ेगी जनभागीदारी

अजय राय का कहना है कि यदि जल संरक्षण के लिए काम करने वाले लोगों को सरकारी स्तर पर सम्मान मिलेगा तो समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने में योगदान देंगे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन