बक्सर प्रशासन में फेरबदल, डुमरांव को मिला नया SDO, जिला परिवहन विभाग को मिला पूर्णकालिक DTO

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

बिहार सरकार ने बक्सर जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन महत्वपूर्ण अधिकारियों का तबादला किया है। डुमरांव को नया अनुमंडल पदाधिकारी मिला है, जबकि जिला परिवहन विभाग को भी पूर्णकालिक डीटीओ मिल गया है।

विज्ञापन

Buxar Administrative Transfer : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बक्सर जिले से जुड़े तीन महत्वपूर्ण अधिकारियों का तबादला किया है. नई अधिसूचना के तहत डुमरांव को नया अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मिला है, जबकि लंबे समय से प्रभार में चल रहे जिला परिवहन विभाग को भी पूर्णकालिक जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) की नियुक्ति मिली है.

Buxar News : डुमरांव को मिला नया एसडीओ

सरकार की ओर से जारी तबादला आदेश के अनुसार डुमरांव के एसडीओ राकेश कुमार का स्थानांतरण कर दिया गया है. उनके स्थान पर बेगूसराय के जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार को डुमरांव का नया अनुमंडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. राजीव कुमार जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे.

बक्सर को मिला पूर्णकालिक जिला परिवहन पदाधिकारी

प्रशासनिक फेरबदल के तहत समस्तीपुर में पदस्थापित डीसीएलआर प्रशांत रमानिया को बक्सर का नया जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) बनाया गया है. वर्तमान में यह जिम्मेदारी राजकुमार प्रसाद प्रभार में संभाल रहे थे. प्रशांत रमानिया के पदभार ग्रहण करने के बाद परिवहन विभाग की पूरी जिम्मेदारी उनके हाथों में होगी.

वरीय उपसमाहर्ता गौरव सिंह का भी हुआ तबादला

समाहरणालय बक्सर में कार्यरत वरीय उपसमाहर्ता गौरव सिंह का तबादला औरंगाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) पद पर किया गया है. सरकार की तबादला सूची जारी होने के बाद सभी अधिकारी जल्द ही अपने नए पदों पर योगदान देंगे.

प्रशासनिक व्यवस्था में नई गति की उम्मीद

राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है.


विज्ञापन
Onkar Nath Mishra

लेखक के बारे में

By Onkar Nath Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन