Microsoft का नया Windows 11 अपडेट, अब कहीं भी लगाएं Taskbar और Resize करें Start Menu

Updated:
विज्ञापन
windows-11-movable-taskbar-resizable-start-menu-update

विंडोज 11 अपडेट / सिम्बॉलिक पिक एआई से

माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 11 में नया अपडेट जारी किया है. अब यूजर्स टास्कबार को स्क्रीन पर कहीं भी मूव कर सकेंगे और स्टार्ट मेन्यू का साइज भी बदल पाएंगे.

विज्ञापन

विंडोज 11 यूजर्स लंबे समय से जिस बदलाव का इंतजार कर रहे थे, माइक्रोसॉफ्ट ने आखिरकार उसकी शुरुआत कर दी है. कंपनी ने अपने एक्सपेरिमेंटल विंडोज इनसाइडर बिल्ड में ऐसा अपडेट जारी किया है, जिससे यूजर्स अब टास्कबार को स्क्रीन के किसी भी हिस्से में मूव कर सकेंगे और स्टार्ट मेन्यू का साइज भी अपनी जरूरत के हिसाब से बदल पाएंगे. अब तक विंडोज 11 में टास्कबार सिर्फ नीचे फिक्स रहता था, जिसे लेकर कई यूजर्स लगातार शिकायत कर रहे थे. नए अपडेट के बाद विंडोज 11 पहले से ज्यादा कस्टमाइज्ड और फ्लेक्सिबल अनुभव देने की तैयारी में दिख रहा है.

अब स्क्रीन के किसी भी साइड पर लगा सकेंगे टास्कबार

माइक्रोसॉफ्ट ने नए अपडेट में टास्कबार को ऊपर, दाएं, बाएं या नीचे कहीं भी लगाने का विकल्प दिया है. खास बात यह है कि यह फीचर पुराने विंडोज वर्जन की याद दिलाता है, जहां यूजर्स अपनी सुविधा के हिसाब से स्क्रीन लेआउट सेट कर सकते थे. बड़ी स्क्रीन या मल्टी मॉनिटर सेटअप इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए यह बदलाव काफी उपयोगी माना जा रहा है.

टास्कबार की पोजिशन बदलने के लिए यूजर्स को सेटिंग्स में जाकर पर्सनलाइजेशन सेक्शन खोलना होगा. इसके बाद टास्कबार बिहेवियर्स ऑप्शन में जाकर अपनी पसंद की लोकेशन चुन सकते हैं.

स्टार्ट मेन्यू का साइज भी अब होगा कंट्रोल में

नए अपडेट में स्टार्ट मेन्यू को रिसाइज करने का फीचर भी जोड़ा गया है. अब यूजर्स जरूरत के हिसाब से छोटा या बड़ा स्टार्ट मेन्यू इस्तेमाल कर पाएंगे. इसके लिए सिर्फ स्टार्ट मेन्यू के किनारों को ड्रैग करना होगा.

इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट ने स्टार्ट मेन्यू में ज्यादा कंट्रोल देने की कोशिश की है. अब यूजर्स Pinned, Recent और All Apps सेक्शन को अलग-अलग दिखा या छिपा सकते हैं. इससे इंटरफेस ज्यादा क्लीन और पर्सनलाइज्ड लगेगा.

प्राइवेसी फीचर भी हुआ शामिल

कंपनी ने इस अपडेट में एक नया प्राइवेसी फीचर भी जोड़ा है. अब यूजर्स स्टार्ट मेन्यू से अपना अकाउंट नेम और प्रोफाइल फोटो छिपा सकते हैं. ऑनलाइन मीटिंग, स्क्रीन शेयरिंग या ऑफिस प्रेजेंटेशन के दौरान यह फीचर काफी काम आ सकता है.

माइक्रोसॉफ्ट ने Recommended सेक्शन का नाम बदलकर Recent कर दिया है. कंपनी का कहना है कि नया नाम वहां दिखाई देने वाले हालिया ऐप्स और फाइल्स को ज्यादा सही तरीके से दर्शाता है.

अभी सिर्फ इनसाइडर यूजर्स को मिल रहा अपडेट

फिलहाल यह अपडेट सिर्फ विंडोज इंसाइडर प्रोग्राम के एक्सपेरिमेंटल चैनल में शामिल यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. आने वाले महीनों में इसे स्टेबल विंडोज 11 यूजर्स के लिए भी जारी किया जा सकता है.

टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि माइक्रोसॉफ्ट अब विंडोज 11 को ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाने पर फोकस कर रहा है. यही वजह है कि कंपनी धीरे-धीरे उन फीचर्स को वापस ला रही है, जिन्हें यूजर्स काफी समय से मिस कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: Windows 11 की कमियां क्या दूर कर पाएगा K2 प्रोजेक्ट? Microsoft ने कर ली तैयारी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola