Anupama: सीरियल में इतने महीनों बाद ऐसे होगी अनुज की वापसी, पिता को देखकर फूट-फूटकर रोएगी राही

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: सीरियल अनुपमा में लीप के बाद की कहानी नया मोड़ ले चुकी है. शो में दिखाया जा रहा है कि अनु को मुंबई में नया जॉब मिला है. दूसरी तरफ राही, अनु के बिना ही जिंदगी बिता रही है. राही को प्रेम कुछ ऐसा तोहफा देता है, जिसे देखकर वह काफी इमोशनल हो जाती है.
Anupama: सीरियल अनुपमा में अब तक कई लीप आ चुके हैं. लेटेस्ट लीप में कहानी आठ महीने आगे बढ़ गई है. पूरे परिवार के साथ रहने वाली अनुपमा अब अकेले ही मुंबई में रह रही है. आर्यन की मौत का जिम्मेदार हर कोई उसे मानता है. इसलिए वह सबकुछ पीछे छोड़कर मुंबई आ गई. अनु ने अपनी नयी जिंदगी यहां शुरू की, लेकिन अतीत उसका पीछे नहीं छोड़ता. मुंबई में उसकी जिंदगी में नयी-नयी दिक्कतें आती रहती है. इस बीच शो में बड़ा ट्विस्ट आएगा.
अनुज की तसवीर देखकर राही होगी भावुक
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम अपनी पत्नी राही को एक डांस अकेडमी गिफ्ट देता है. इस डांस अकेडमी का नाम राही के पिता और अनुपमा के पति अनुज कपाड़िया पर होता है. वह अनुज की तसवीर देखकर काफी इमोशनल हो जाती है. दूसरी तरफ अनु जो अब दोबारा से कभी डांस नहीं करना चाहती है, वह एक बड़ा फैसला लेगी. अनु एक प्रतियोगिता जीतने के लिए दोबारा से डांस करने का प्लान बनाती है.
जॉब से अनु को निकाल देगा मनोहर
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मनोहर से मिलने अनुपमा हॉस्पिटल आती है. मनोहर उससे रूखा व्यवहार करता है और उसे जाने के लिए कहता है. मनोहर उससे कहता है कि उसने उसे नौकरी से निकाल दिया है. ऐसे में उसे दोबारा से घर या अस्पताल दोबारा से आने की जरूरत नहीं है. वह तेज आवाज में उसे वहां से जाने के लिए कहता है. अनु ये सुनकर काफी दुखी हो जाती है. दूसरी तरफ बाबूजी को पता चलेगा कि तोशू कुछ फ्रॉड कर रहा है.
यह भी पढ़ें– Kannappa First Review: अक्षय कुमार की फिल्म ‘कन्नप्पा’ का पहला रिव्यू आया सामने, क्लाइमेक्स की हो रही तारीफ, जानें कितने मिले स्टार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










