Kannappa First Review: अक्षय कुमार की फिल्म 'कन्नप्पा' का पहला रिव्यू आया सामने, क्लाइमेक्स की हो रही तारीफ, जानें कितने मिले स्टार

Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Jun 2025 9:22 AM

विज्ञापन

Kannappa First Review

Kannappa First Review: मुकेश कुमार सिंह की ओर से निर्देशित फिल्म 'कन्नप्पा' को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है. इसके ट्रेलर को दर्शकों ने दमदार बताया. फिल्म में विष्णु मांचू, मोहनलाल, प्रभास, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल जैसे बड़े सितारे हैं. इस फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ चुका है.

विज्ञापन

Kannappa First Review: मुकेश कुमार सिंह की ओर से निर्देशित फिल्म ‘कन्नप्पा’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने पावरफुल बताया था और जमकर तारीफ की थी. मूवी में तगड़ी स्टारकास्ट हैं, जिसमें विष्णु मांचू, साउथ सुपरस्टार मोहनलाल, प्रभास, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल हैं. फिल्म 27 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और मेकर्स जोर-शोर से इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं. फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है.

फिल्म ‘कन्नप्पा’ का पहला रिव्यू

पौराणिक फिल्म ‘कन्नप्पा’ को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने फिल्म का रिव्यू करते हुए अपने एक्स पर लिखा, अभी-अभी कन्नप्पा फिल्म देखी और इसके आखिरी 30 मिनट अब तक मेरे दिमाग से नहीं निकल रहे. इससे पहले इतना जबरदस्त एहसास सिर्फ कंतारा के क्लाइमेक्स में हुआ था. खासकर जो लोग भगवान शिव के भक्त हैं, उनकी आंखों में आंसू आ जाएंगे. क्लाइमेक्स रोंगटे खड़े कर देने वाला, भावनाओं से भरपूर और बहुत असरदार है. ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें एक योद्धा अपने लोगों और कबीले के लिए लड़ता है लेकिन भगवान में विश्वास नहीं करता. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वो भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त बन जाता है. ये बदलाव आपको स्क्रीन पर देखने को मिलेगा.

सुमित कडेल ने कहा- खासकर आखिरी 15 मिनट…

सुमित कडेल ने विष्णु मांचू की तारीफ करते हुए लिखा, कनप्पा में उनका परफॉर्मेंस शानदार है. खासकर आखिरी 15 मिनट में उनका अभिनय इतना दमदार है कि ये उनके करियर की पहचान बन सकता है. अक्षय कुमार का तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, अक्षय ने भगवान शिव के रूप में कमाल का अभिनय किया है. उनके चेहरे से दिव्यता और शुद्धता झलकती है, जो दिल पर गहरी छाप छोड़ती है. साथ ही काजल अग्रवाल और मोहन बाबू के परफॉर्मेंस की भी उन्होंने दिल खोलकर तारीफ की. उन्होंने मूवी को साढ़े तीन स्टार दिए.

यह भी पढ़ें– Thug Life Lifetime Collection: 200 करोड़ के बजट में बनी ठग लाइफ फ्लॉप हुई या हिट? चौंकाने वाला है कलेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola