Anupama: अनुज ने शो में अपनी वापसी को लेकर फिर तोड़ी चुप्पी, कहा- 6 महीनों में नाम बदलती है
Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Jul 2025 3:41 PM
अनुपमा का अनुज फोटो- ट्विटर
Anupama: स्टार प्लस के शो अनुपमा में इन दिनों कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते है. जहां अनु डांस कॉम्पिशन की तैयारी कर रही है. इसी बीच अनुज की री एंट्री को लेकर चर्चा तेज है. अब गौरव खन्ना ने इसपर बात की है.
Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ अपनी लेटेस्ट कहानी और स्टोरीलाइन के साथ दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने में कामयाब रही है. इस हफ्ते 2.1 रेटिंग हासिल करके यह शो घर-घर में लोकप्रिय हो गया है हाल ही में शो में लीप आया था, जिसके बाद अनुपमा की जिंदगी बदल गई, क्योंकि उसने मुंबई जाकर अकेले रहने का फैसला किया. अनुज कपाड़िया उर्फ गौरव खन्ना ने शो को अलविदा कह दिया और दिखाया गया कि उनके भाई ने संपत्ति के लिए उन्हें मारने की कोशिश की थी. अनुपमा से गौरव के बाहर होने से मान के पफंस निराश हो गए. ऐसी संभावना है कि अभिनेता शो में वापसी कर सकते हैं और सभी अनुज और अनु के मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
अनुज की तस्वीर हुई थी वायरल
बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, अनुज की अपनी बेटी राही और प्रेम की दोबारा शादी करवाते हुए दिखाई दे रहे है. उन्होंने कन्यादान किया और फैंस इस पल को देखकर फूले नहीं समा रहे. खबरों के मुताबिक, गौरव और बाकी सितारे स्टार परिवार रोमांस की बरसात की शूटिंग में व्यस्त हैं और यह उसी का सीन है.
अनुज ने शो में अपनी वापसी पर बात की
एक मीडिया पोर्टल को दिए इंटरव्यू में गौरव ने शो में अपनी वापसी को लेकर दिल खोलकर बात की उन्होंने चैनल का शुक्रिया अदा किया जिसने उन्हें जिंदगी में इतना कुछ दिया उन्होंने कहा कि अनुज के साथ एक बार फिर रहना उनके लिए अच्छा रहा. गौरव ने कहा कि लोग उनसे पूछते हैं कि अनुज शो में कब वापसी करेंगे, लेकिन उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने आगे बताया कि उन्हें पता चला है कि उनकी बेटी ने एक बार फिर अपना नाम बदल लिया है. गौरव ने कहा, ‘वो हर 6 महीनों में नाम बदलती है. पहले छोटी थी, फिर आराध्या हुई और अब राही है ‘ गौरव ने यह भी कहा कि अगर वह अनुज के रूप में वापसी करते हैं तो उन्हें उम्मीद है कि वह अपना नाम दोबारा नहीं बदलेंगी.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: जो व्यक्ति इन 3 रिश्तों को सीक्रेट रखता है, वही बनता है सबसे समझदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










