Anupama स्टार रूपाली गांगुली ने शेयर किया कास्टिंग काउच से जुड़ा एक्सपीरियंस, कहा- मेरे जैसे लोगों का इसका…

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Rupali Ganguly new show Dil Ki Baatein

Anupama: अनुपमा एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर अपना अनुभव शेयर किया. साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि अनुपमा सीरियल ने उनकी जिंदगी बदल दी.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा में रूपाली गांगुली लीड रोल निभाती है. शो में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि अनु ने राही और प्रेम की शादी करवाने का फैसला किया है. माही ने भी खुशी-खुशी दोनों के रिश्ते को स्वीकार कर लिया है. हालांकि माही के मन में कुछ और चल रहा है. दूसरी तरफ प्रेम के परिवार वालों की एंट्री शो में हो गई है. इस बीच रूपाली ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच पर अपना अनुभव शेयर किया है.

कास्टिंग काउच को लेकर ये क्या बोल गई रूपाली गांगुली

रूपाली गांगुली ने पिंकविला से बात करते हुए कहा, मैं फिल्मों में अच्छा नहीं कर पाई और ये मेरी च्वॉइस थी, क्योंकि उस समय इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच मुख्य रूप से मौजूद था. हो सकता है कि कुछ लोगों को इसे फेस नहीं करना पड़ा हो, लेकिन मेरे जैसे लोगों का इसका सामना करना पड़ा और मैंने यह निर्णय नहीं लिया. आपको फेलियर माना जाता है क्योंकि आप एक फिल्मी परिवार से आते हैं.

अनुपमा शो ने बदल दी रूपाली गांगुली की लाइफ

रूपाली गांगुली ने राजन शाही के शो अनुपमा को लेकर कहा कि इसने उनकी जिंदगी बदल दी. एक्ट्रेस कहती है, मैं उस समय खुद को छोटा महसूस करती थी, लेकिन अनुपमा की वजह से मुझे गर्व महसूस होता है. शो ने मुझे वह मुकाम दिया, जिसका मैंने सपना देखा था. ये एक लाइफ बदलने वाला अनुभव था. गौरतलब है कि अनुपमा की टीआरपी सबसे ज्यादा रहती है. हालांकि कुछ हफ्तों से इसकी टीआरपी में गिरावट आई है. मेकर्स नये किरदारों की एंट्री करवा रहे हैं और साथ में कहानी में फेरबदल भी कर रहे हैं, ताकि लोगों की इसमें दिलचस्पी बनी रहे. हाल ही में इसमें नये एक्टर्स आए है, जिसमें राहिल आजम, झलक देसाई, अल्का कौशिक का नाम शामिल है. ये सारे लोग प्रेम के परिवार वाले बने हैं.

यह भी पढ़ें- Anupama: गिरती टीआरपी के बीच इन 2 एक्टर्स की शो में होगी एंट्री, प्रेम के अतीत से हटेगा पर्दा

यह भी पढ़ें- Anupama: क्या ये एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को करेगी रिप्लेस? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola