Anupama Spoiler: कॉलेज में पुराने दिनों में खोये अनुपमा-अनुज, वनराज के सामने खुला बाबूजी के बीमारी का राज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2022 8:42 AM
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज और अनुपमा दोनों कॉलेज के अन्दर जाकर घूमते है. वह अनुज से वह सब कुछ बताने के लिए कहती है जो उसने अतीत में उसके लिए किया है.
Anupama Upcoming Episode: सीरियल अनुपमा में धीरे-धीरे और दिलचस्प होता जा रहा है. अनुपमा को अनुज सगाई के बाद डेट पर ले जाता है. अनुज उसे कॉलेज ले जाता है, जहां दोनों ने साथ में पढ़ाई की थी. लेकिन उस वक्त अनुज के बारे में अनुपमा अनजान थी. अनुज उसे कॉलेज के दिनों के बारे में बताने वाला है.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज और अनुपमा दोनों कॉलेज के अन्दर जाकर घूमते है. अनुपमा को पता चलता है कि अनुज ने उस इंसान को सजा दिया था, जिसने उसकी रैगिंग ली थी. इसके अलावा उसे ये भी पता चलता है कि इसके बाद ही एंटी रैगिंग अनुज ने कॉलेज में शुरू किया था. वह अनुज से वह सब कुछ बताने के लिए कहती है जो उसने अतीत में उसके लिए किया है.
जीके, हसमुख को डॉक्टर के पास ले जाता है और ये बात अनुपमा- अनुज के शादी तक दोनों छिपाने का फैसला करते है. वनराज को उनपर शक होता है. वह डायग्नोस्टिक सेंटर के कागजात को देख लेता है. लेकिन जब वो पेपर्स केमिस्ट को दिखाता है तो उसे पता चलता है कि ये सिर्फ विटामिन के लिए है. हालांकि रिपोर्ट हसमुख के पास होता है.
Also Read: Anupama 3rd May Episode: अनुज से शादी तोड़ने के लिए वनराज ने अनुपमा पर डाला दबाव, कांता ने कही ये बात
इधर अनुपमा पहला नशा गाने पर अनुज के लिए कॉलेज में डांस करते है. अनुपमा उसे बताती है कि तलाक के बाद वह फिर से प्यार में पड़ने से डर रही थी. आगे वो कहती है कि अब उसे अपने जीवन में अनुज को पाकर गर्व महसूस हो रहा है. दोनों संगीत और मेहंदी समारोह को ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए प्लान बनाते है.
वहीं, शाह हाउस में समर, पाखी, पारितोष, किंजल सब मिलकर अनुपमा- अनुज के संगीत की लिए योजना बनाते है. ये देखकर वनराज और बा चिढ़ जाते है. वनराज ये सोचकर परेशान है कि अनुपमा की डेट कितनी लंबी चल रही है जो वो अभी तक घर वापस नहीं लौटी. वनराज अनुज और अनुपमा का इंतजार करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










