ePaper

Anupama Today Episode: अनुपमा को शाह परिवार से बा ने निकाला बाहर? अब क्या फैसला लेगी अनु

Updated at : 29 Jul 2022 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Today Episode: अनुपमा को शाह परिवार से बा ने निकाला बाहर? अब क्या फैसला लेगी अनु

Anupama upcoming episode: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी कहती है कि अनुपमा एक घर तोड़ने वाली है जिसने अपने आस-पास के सभी रिश्तों को तोड़ दिया और सभी को परेशान करके खुद खुश हो रही है. साथ ही वो अपनी मां को काफी बुरा-भला कहती है.

विज्ञापन

Anupama: रुपाली गांगुली के शो अनुपमा (Anupama) में पाखी का ट्रैक चल रहा है. पाखी, आदिक के प्यार में डूबती चली जा रही है. इस चक्कर में वो अपने माता- पिता अनुपमा- वनराज की बात भी नहीं समझ रही. पाखी को वनराज कपाड़िया हाउस से ले आता है. अनुपमा उसे समझाने के लिए शाह परिवार आती है, लेकिन पाखी उससे बदतमीजी करती है.

पाखी ने कही ये बात

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी, अनुपमा को काफी बुरा-भला कहती है. वो छोटी अनु से भी बुरे तरीके से बात करती है. पाखी कहती है कि छोटी अनु बड़ी होकर एकदम उसके जैसे हो जाएगी. हर कोई पाखी को शांत कराने की कोशिश करता है, लेकिन वो किसी की बात नहीं सुनती.

लीला ने पाखी को समझाया

अनुज सोचता है कि अनुपमा को दोनों घरों को साथ रखने के चक्कर में उसे बहुत कुछ झेलना पड़ रहा है. अनुपमा उसे समझाती है कि उसके पिता उसे वहां से लेकर आए थे, उसने कुछ नहीं किया. पाखी फिर भी नहीं समझती. लीला उसे अनुपमा से बदतमीजी नहीं करने के लिए कहती है. पाखी कहती है कि वो भी तो अनुपमा के साथ इतने साल से खराब व्यव्हार कर रही है.

Also Read: Anupama Today Episode: राखी ने दिया शाह परिवार को झटका, पाखी ने अनुपमा से कही दिल दुखाने वाली बात
अनुपमा पर लगा ये इल्जाम

पाखी के मन में जो आता जाता है वो अनुपमा को कहती जाती है. पाखी कहती है कि वह एक घर तोड़ने वाली है जिसने अपने आस-पास के सभी रिश्तों को तोड़ दिया और सभी को परेशान करके खुद खुश हो रही है. काव्या, वनराज को सिचुशन संभालने के लिए कहती है. वनराज कहता है उसे पता है उसे क्या करना है. लीला ये सब देखकर फैसला लेती है कि अनुपमा अब से शाह परिवार नहीं आएगी.

किंजल की डिलीवरी

अबतक आपने अनुपमा में देखा कि किंजल की डिलीवरी तक राखी शाह परिवार में रहने की बात कहती है. राखी कहती है कि उसकी बेटी को उसकी जरूरत है इसलिए वो यही रहेगी. हालांकि किंजल अपनी मां को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन वो उसकी बात नहीं सुनती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola