ePaper

Anupama Today Episode: अनु की वजह से अस्पताल वक्त पर नहीं पहुंच पाई अनुपमा, आदिक ने दिया पाखी को तोहफा

Updated at : 21 Jul 2022 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Today Episode: अनु की वजह से अस्पताल वक्त पर नहीं पहुंच पाई अनुपमा, आदिक ने दिया पाखी को तोहफा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा जब अस्पताल पहुंचती है तो पता चलता है कि किंजल वहां से जा चुकी है. इसपर वनराज उसपर काफी गुस्सा होता है.

विज्ञापन

Anupama Episode Update: सीरियल अनुपमा लोगों के दिलों पर छाया हुआ है. दर्शक इसकी कहानी को खूब एंजॉय कर रहे है. एक तरफ अनुपमा छोटी अनु को पाकर काफी खुश है. तो दूसरी तरफ किंजल इस बात से परेशान है कि अनुपमा कही उसके बच्चे को वक्त नहीं दे पाएगी. इसके अलावा शाह परिवार पाखी को लेकर चिंता में है. आदिक के प्यार में पाखी सबकुछ भूलती जा रही है.

अनु की प्यारी- प्यारी बातें

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु को लेकर अनुपमा अस्पताल किंजल से मिलने जाती है. अनु इस दौरान कई सारी बातें करती है. वो अनुपमा से पूछती है कि समर, पारितोश औऱ पाखी उनके साथ क्यों नहीं रहते. अनु उससे कहती है कि वो घर के कामों में उसकी मदद करेगी. उसकी प्यारी- प्यारी बातें सुनकर अनुपमा का दिल पिघल जाता है.

किंजल हुई उदास

किंजल अस्पताल चेक अप के लिए जाने के लिए तैयार होती है. इस दौरान समर उसके साथ जाता है. वहां पर दोनों काफी देर तक अनुपमा का इंतजार करते है, लेकिन वो नहीं आती. किंजल काफी उदास हो जाती है. इधर अनु के लिए पानी लेने के लिए अनुपमा सड़क किनारे रूकती है. अनु उसका हाथ छोड़ाकर सड़क पर दौड़ जाती है. इस दौरान उसका एक बड़ा एक्सीटेंड होने से बचता है.

Also Read: Anupama Today Episode: वनराज ने पाखी को आदिक से मिलने से रोका, काव्या लेने वाली है बड़ा फैसला

वनराज भड़का अनुपमा पर

अनुपमा जब अस्पताल पहुंचती है तो पता चलता है कि किंजल वहां से जा चुकी है. जिसके बाद अनुपमा शाह परिवार जाती है और वनराज, किंजल का साथ नहीं देने पर उसे काफी खरी-खोटी सुनाता है. अनु ये सब सुनकर सारे परिवार को अपने साथ होने वाले हादसे के बारे में बताती है. ये जानकर पूरा परिवार चौंक जाता है.

आदिक का प्लान

आदिक, पाखी से मिलता है औऱ बरखा से मिलने के लिए राजी कर लेता है. वो बरखा की तरफ से उसे तोहफा देता है. आदिक उसे कपाड़िया हाउस ले जाता है. क्या पाखी, आदिक के चाल को समझ पाएगी. क्या अनुपमा अपनी बेटी को बरखा और आदिक के चाल से बचा पाएगी. आने वाले एपिसोड में खूब सारे टर्न एंड ट्विस्ट आने वाले है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola