ePaper

Anupama 21 February: बा और वनराज के कहने पर अनुपमा कर लेगी अनुज से शादी? अनु ने सुनाया ये बड़ा फैसला

Updated at : 21 Feb 2022 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama 21 February: बा और वनराज के कहने पर अनुपमा कर लेगी अनुज से शादी? अनु ने सुनाया ये बड़ा फैसला

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज अनुपमा से कहता है कि अब वो अनुज से शादी नहीं करेगी क्योंकि वो अमीर नहीं है.

विज्ञापन

Anupama 21 February Update: रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा, गौरव खन्ना स्टारर शो ‘अनुपमा‘ (Anupama) में फुल ऑन ड्रामा होने वाला है. अनुपमा और अनुज के रिश्ते पर वनराज फिर से सवाल खड़ा करता है. वनराज की मां लीला भी इसमें उसका साथ देती है और अनु पर यकीन नहीं करती. वो उसे अनुज से शादी करने के लिए कहती है.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज अनुपमा से कहता है कि अब वो अनुज से शादी नहीं करेगी क्योंकि वो अमीर नहीं है. इस पर वो जवाब देती है कि अनुज अभी भी अमीर है क्योंकि उन्होंने उन्हें सम्मान, प्यार और महत्व दिया है. अनुपमा, काव्या से पूछती है कि क्या कभी वनराज ने उसे ये सब दिया है.

अनुपमा से लीला कहती है कि समाज की खातिर उसे शादी कर लेना चाहिए. अनुपमा कहती है कि वह समाज की खातिर अनुज से शादी नहीं करेगी. साथ ही ये भी कहती है कि उसका जब मन करेगा शादी के लिए तभी वो फैसला लेगी. लीला उससे पूछती है कि क्यों वो उससे शादी नहीं करना चाहती.

Also Read: Anupamaa: रुपाली गांगुली का ग्लैमरस फोटोशूट चर्चा में, ब्लू स्टाइलिश ड्रेस में एक्ट्रेस दिखी बेहद हसीन

अनुपमा कहती है कि अनुज और उसने अभी फैसला नहीं किया है और समाज के दबाव में वे शादी नहीं करेंगे. अनुपमा किंजल, समर और बाबूजी को अपने प्यार के इजहार के बारे में बताना चाहती है, लेकिन बाद में बताने का फैसला करती है. अनुपमा को नंदिनी और समर के ब्रेक अप के बारे में पता चलता है और वो दुखी हो जाती है.

इधर अनुज, अनुपमा और समर से कहते है कि वो डांस अकेडमी को बड़ा बनाने में उनकी मदद करेंगे. उन सबको साथ में देखकर वनराज सोचता है कि इतना कुछ हो जाने के बाद भी अनुपमा और अनुज टूटे क्यों नहीं. आज का एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola