ePaper

Anupama Upcoming Episode: अनुपमा-अनुज की शादी में आग लगाने के लिए बा ने बुलाया इस शख्स को! बड़ा ट्विस्ट

Updated at : 21 Apr 2022 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
anupama

anupama

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लीला अनुपमा का पासपोर्ट देखकर वनराज से पूछती है कि क्या उसे याद है कि उन्होंने अनुपमा को अमेरिका जाने से कैसे रोका था.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Episode: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में अनुज- अनुपमा की शादी की रस्में शुरू हो गई है. अब अनु की खुशियों में उसके तीनों बच्चे शामिल है. हालांकि वनराज, बा और काव्या अभी भी इस शादी के खिलाफ है. अनुज के तिलक सेरेमनी के लिए बाबूजी, समर, देविका, किंजल, पारितोष उसके घर गए थे.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लीला अनुपमा का पासपोर्ट देखकरवनराज से पूछती है कि क्या उसे याद है कि उन्होंने अनुपमा को अमेरिका जाने से कैसे था. लीला कहती है कि पहले भी वो अनु से जीती थी और इस बार भी उसका शाप उसे उड़ने से रोकेगा. इधर बाबूजी की तबीयत थोड़ी खराब हो जाती है और वो ये बात किसी को नहीं बताते. वो चुपके से दवाई ले लेता है.

अनुज के घर पर समर और पारितोष, किंजल, पाखी, मालविका ररस्म शुरू करती है. अनु वीडियो कॉल के जरिए रस्म देखती है औऱ अपने बच्चों को देखकर काफी खुश होती है. रस्म के बाद सब अनुज को मिठाई खिलाते है. वनराज अपने बच्चों को वहां देखकर सोचता है कि वह अनुज को अपने बच्चों को छीनने नहीं देगा. उसे काफी जलन होती है.

Also Read: Anupama Upcoming Episode: अनुपमा- अनुज की शादी में शामिल होगा पारितोष? वनराज के मन में ये है उलझन

समर, किंजल, पाखी और पारितोष अनुज से वादा लेते है कि वह अनुपमा को हमेशा खुश रखेगा. इधर समर, पाखी, मालविका, अनुपमा से डांस के लिए रिक्वेस्ट करती है. वो लोग भी अनुज के घर जमकर डांस करते है. शाह निवास लौटते ही बाबूजी अनु से बात करते है. अनु को लगता है कि कुछ सीरियस बात है. लेकिन ऐसा कुछ नही होता.

बाबूजी अनुपमा को बताते है कि अनुज उसे डेट पर ले जाने कि लिए आएगा. इधर लीला अपनी मां को फोन कर अपने घर जल्दी आने के लिए कहती है. अब देखना ये है कि लीला की मां इस शादी में आग लगाती है या उनकी खुशियों में शामिल होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola