The 50 में जश्न के बीच निक्की-अदनान का एविक्शन, अरबाज हुए इमोशनल

Updated:
विज्ञापन
The 50 में जश्न के बीच निक्की-अदनान का एविक्शन, अरबाज हुए इमोशनल

The 50 के लेटेस्ट एपिसोड में होली के जश्न के साथ महल में ड्रामा भी देखने को मिला, जिसमें अदनान और निक्की का एविक्शन और खिलाड़ियों के बीच झगड़े शामिल थे. जानिए पूरा अपडेट.

विज्ञापन

The 50 के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत होली के जश्न के साथ हुई, इस मौके पर स्पेशल गेस्ट मीका सिंह आए और उन्होंने अपने हिट गाने गाकर माहौल को और भी मजेदार बना दिया, खिलाड़ी इस दौरान खुलकर नाचे और खुश दिखाई दिए, लेकिन इस खुशी का असर ज्यादा देर तक नहीं रहा, क्योंकि निक्की तंबोली महल छोड़ देती हैं और अरबाज पटेल इमोशनल होकर रोने लगते हैं. आइए लेटेस्ट एपिसोड की पूरी अपडेट डिटेल में देते हैं.

महल में होली के दौरान बहस और झगड़े

जश्न के बीच अरबाज और निक्की के बीच सिगरेट पीने को लेकर बहस हो गई. अरबाज निक्की की धूम्रपान की आदत से नाराज दिखाई दिए और दोनों के बीच नोकझोंक हो गई. इसके अलावा शिवित और रिद्धि के बीच भी विवाद हुआ, जिसे बाद में उन्होंने सुलझा लिया. महल में बाकी कपल्स को इस दौरान छुट्टी का मजा नहीं मिल पाया.

वोटिंग राउंड और खतरनाक एलिमिनेशन

जश्न खत्म होने के बाद खिलाड़ी महल में वापस आए, लेकिन उनका इंतजार चौंकाने वाला एलिमिनेशन कर रहा था. वोटिंग राउंड में 9 खिलाड़ी खतरे में पहुंचे. लायन ने बताया कि रजत को खुद को या किसी और को बचाने की पावर है. रजत ने खुद को बचाया. इसके बाद आरुषि, डिनो और नेहल को सेफ अनाउंस किया गया.

इस दौरान खिलाड़ी वोटिंग में दूसरों को प्रभावित करने की कोशिश करते रहे, जिससे महल में कई झगड़े और विवाद खड़े हो गए.

वोट बदलने का शक और बड़ा ड्रामा

खिलाड़ियों को शक हुआ कि किसने अपना वोट बदला. इस पर सभी का ध्यान अर्चना गौतम, उर्वशी ढोलकिया और दिव्या अग्रवाल पर गया. एक बड़ी बहस में अर्चना ने अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए अपनी मां की कसम तक ली.

निक्की को महसूस हुआ कि वह खतरे में है और उसने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, “अगर मैं बच गई तो ये पूरा ग्रुप मैं फोड़ूंगी, सब अकेले खेलेंगे.” लेकिन मनीषा ने पलटवार करते हुए पूछा कि वह कैसे उम्मीद कर सकती है कि बाकी लोग उसके लिए एकजुट होंगे.

अदनान और निक्की का एविक्शन

आखिर में, विक्रांत राजपूत और रिधिमा पंडित को सुरक्षित घोषित किया गया. लायन ने वार्निंग देते हुए दूसरा वोटिंग राउंड कराया. इस दौर में बराबरी रहने पर लायन ने साफ कर दिया कि वह दोनों खिलाड़ियों में से किसी को हटाएगा.

इस राउंड के बाद, लोवकेश बच गया और अदनान और निक्की महल छोड़ने के लिए कहा गया. निक्की के नाम की अनाउंसमेंट से पहले अरबाज इमोशनल हो गए और निक्की बाहर जाने के बाद रोने लगे. उन्होंने वोट बदलने के लिए खिलाड़ियों को आखिरी मोमेंट में बुलाया और अपना गुस्सा जाहिर किया. दिव्या अग्रवाल और युविका चौधरी उन्हें सांत्वना देती दिखीं.

यह भी पढ़ें: Meri Zindagi Hai Tu Finale से पहले देख डालिए ये 5 Pakistani Dramas, भारत में भी हो रहे स्ट्रीम

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola