Meri Zindagi Hai Tu Finale से पहले देख डालिए ये 5 Pakistani Dramas, भारत में भी हो रहे स्ट्रीम

Updated:
विज्ञापन
Pakistani Dramas To Watch

पाकिस्तानी ड्रामा, फोटो- इंस्टाग्राम

Meri Zindagi Hai Tu का फिनाले आने वाला है. उससे पहले जानिए 5 ऐसे पाकिस्तानी ड्रामा जो अभी भारत में स्ट्रीम हो रहे हैं और आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होने चाहिए.

विज्ञापन

Meri Zindagi Hai Tu इन दिनों दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है. हानिया आमिर और बिलाल अब्बास खान की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ इसकी इमोशनल कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया है. मुसद्दिक मालेक के निर्देशन में बना यह शो अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और जल्द ही इसका फिनाले एपिसोड सामने आने वाला है.

ऐसे में अगर आप भी इसके खत्म होने से पहले या इसके बाद देखने के लिए कुछ नए पाकिस्तानी ड्रामा ढूंढ रहे हैं, तो यहां हम आपको 5 ऐसे पाकिस्तानी ड्रामा के बारे में बता रहे हैं जो इस समय भारत में भी स्ट्रीम हो रहे हैं और अपनी दिलचस्प कहानियों की वजह से दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं.

मां

‘मां’ एक इमोशनल फैमिली ड्रामा है जिसमें आइना आसिफ ने राहा का किरदार निभाया है. यह कहानी मां और बच्चे के रिश्ते, त्याग और पहचान जैसे इमोशनल पहलुओं को बहुत खूबसूरती से दिखाती है. पारिवारिक ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह एक बेहतरीन शो हो सकता है.

मुअम्मा

सबा कमर और उस्मान मुख्तार स्टारिंग ‘मुअम्मा’ एक मिस्ट्री और सस्पेंस से भरपूर ड्रामा है. अब तक इसके कई एपिसोड रिलीज हो चुके हैं और हर एपिसोड के साथ कहानी में नए ट्विस्ट आते रहते हैं. यही वजह है कि यह शो दर्शकों को लगातार अपनी तरफ खींचे रखता है और हर हफ्ते लोग इसके अगले एपिसोड का इंतजार करते हैं.

देख जरा प्यार से

युमना जैदी और हमजा सोहेल स्टारिंग ‘देख जरा प्यार से’ एक हल्का-फुल्का रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है. साइमा अकरम चौधरी की लिखी इस कहानी में प्यार, नोकझोंक और परिवार से जुड़े मजेदार पल देखने को मिलते हैं. अगर आप गंभीर ड्रामों के बीच कुछ हल्का और एंटरटेनिंग देखना चाहते हैं तो यह शो एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

एक और पाकीजा

सेहर खान स्टारिंग ‘एक और पाकीजा’ एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित ड्रामा सीरीज है. यह शो पाकिस्तान में साइबर क्राइम और यौन उत्पीड़न जैसी घटनाओं पर रोशनी डालता है. इसकी कहानी न सिर्फ एंटरटेन करती है, बल्कि समाज के अहम मुद्दों पर सोचने के लिए भी मजबूर करती है.

कफील

सनम सईद और एम्माद इरफानी स्टारिंग ‘कफील’ 2026 की शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ ड्रामा है. यह कहानी रिश्तों की जटिलताओं और समाज में मौजूद दबावों के बीच इंसानी भावनाओं को बहुत ही संवेदनशील तरीके से दिखाती है. मजबूत स्क्रिप्ट और दमदार एक्टिंग के चलते यह शो दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहा है.

यह भी पढ़ें: Meri Zindagi Hai Tu Episode 32 क्यों टला? जानिए अब कब होगा टेलीकास्ट

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola