ePaper

अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड विक्की जैन से की सगाई, इंगेजमेंट रिंग को बार- बार निहारती दिखी एक्ट्रेस, VIDEO

Updated at : 13 Dec 2021 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड विक्की जैन से की सगाई, इंगेजमेंट रिंग को बार- बार निहारती दिखी एक्ट्रेस, VIDEO

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 14 दिसंबर को शादी कर रहे हैं. कपल की सगाई की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है.

विज्ञापन

Ankita Lokhande Wedding: कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी हुई. कपल अभी तक अपनी शादी की तसवीरें फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. अब कैट- विक्की के बाद एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ 14 दिसंबर को शादी करने जा रही हैं. शादी की रस्में शुरू हो चुकी है और अब दोनों ने ग्रैंड तरीके से सगाई की.

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने रविवार को शानदार तरीके से सगाई की. अंकिता और विक्की ने एक दूसरे को रिंग पहनाया और इसके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. वूम्पला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कपल साथ में काफी अच्छे लग रहे है. दोनों ने शाइनी आउटफिट पहने है और एक दूसरे को अंगूठी पहनाते दिख रहे है.

https://www.instagram.com/p/CXZIKQmjF8Y/

पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की खुशियों में शरीक होने के इस फंक्शन में उनके दोस्त और इंडस्ट्री के कई कलाकार शामिल हुए थे. दोनों ने साथ में स्टेज पर परफार्म भी किया. वहीं एक अन्य वीडियो में अंकिता अपनी फ्रेंड के साथ पोज दे रही है. एक्ट्रेस की नजरें अपने इंगेजमेंट रिंग से हट नहीं रही. वो बार- बार अपने रिंग के साथ फोटोज क्लिक करवाती दिखी. फैंस कपल को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे है.

https://www.instagram.com/p/CXZQIFljrF6/
https://www.instagram.com/p/CXZQbuBDx0r/

बीते दिन अंकिता लोखंडे ने मेहंदी सेरेमनी की तसवीरें अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. तसवीरों में दोनों साथ में जमकर डांस करते दिखे थे. विक्की अपनी होने वाली दुल्हन को गोद में उठाकर नाचते दिखे थे. कुछ वीडियोज भी सामने आए थे, जिसमें कपल एजॉय करते नजर आए. बता दें कि 14 दिसंबर को दोनों शादी कर रहे है.

Also Read: अपनी मेहंदी में होने वाले दूल्हे के सामने झूमती नजर आई अंकिता लोखंडे,हाथों पर लगाई विक्की जैन के नाम की मेंहदी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola