अमिताभ बच्चन ने मुंबई पुलिस से पूछा- क्या हमारे लिए ऐसा हो सकता है...

Author Divya Keshri|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

amitabh bachchan- एक्टर अमिताभ बच्चन ने कोलकाता का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सड़कों को सेनिटाइज्ड करते दिखाया जा रहा है.

विज्ञापन

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर बॉलीवुड सितारे लोगों को लगातार जागरुक करते आ रहे है. इस क्रम में एक्टर अमिताभ बच्चन ने कोलकाता का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सड़कों को सेनिटाइज्ड करते दिखाया जा रहा है. इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए अमिताभ बच्चन मुंबई के अधिकारियों से भी यही कदम उठाने की अपील की है. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

ये वीडियो एक ट्विटर यूजर ने अमिताभ बच्चन को टैग करते हुए शेयर किया. जिसके बाद अमिताभ ने इस वीडियो को री-शेयर किया. वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, ‘Wow.. यह शानदार है. मुंबई, हेलो…क्या अधिकारी कृप्या हमारे लिए भी ऐसा कर सकते हैं.’

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए देश को 21 दिन के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया हैं. अमिताभ बच्चन ने भी पीएम मोदी की बात समर्थन करते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की. उन्होंने ट्वीट किया था, ‘हाथ हैं जोड़ते विनम्रता से आज हम, सुनें आदेश प्रधान का, सदा तुम और हम. ये बंदिश जो लगी है, जीवदायी बनेगी, 21 दिनों का संकल्प निश्चित कोरोना दफनाएगी.’

अमिताभ बच्चन इन दिनों लगातार कोरोना को लेकर पोस्ट शेयर कर रहे हैं. हाल ही में अमिताभ ने कोरोना को लेकर सुझाव दिया था कि वो अस्पतालों की कमी होने पर ट्रेन के कोच को आइसोलेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

दरअसल अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक कमेंट का स्नैप शॉट शेयर किया है. यह कमेंट उनकी किसी इंस्टाग्राम पोस्ट पर आया था. इस कमेंट में अस्पतालों की कमी को पूरा करने का आइडिया लिखा हुआ है. इसे शेयर करते हुए अमिताभ ने ट्वीट किया, ‘एक कमेंट के रूप में मेरे इंस्टा पर दिया गया सबसे उपयोगी विचार.’

अमिताभ बच्चन ने हाल ही एक तस्वीर शेयर की जो उन्होंने जिम की खींची थी. अपनी इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘जिम करते रहिए…अपना रेसिस्टेंस बढ़ाइए… फाइट फाइट फाइट.’ इस तस्वीर में अमिताभ जिम आउटफिट में नजर आ रहे हैं. उनके पीछे जिम वेट्स, ट्रेडमील के अलावा और भी कई इक्विपमेंट्स दिख रहे हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola