‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में बजा ‘आरी आरी’ गाना, सोशल मीडिया पर छाई इसकी धुन

Updated:
विज्ञापन

धुरंधर 2 मूवी में रणवीर सिंह

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है. ट्रेलर में बज रहा ‘आरी आरी’ गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया है. लोगों को यह गाना सुना-सुना सा लग रहा है. आइए, बताते हैं इस गाने के बारे में…

विज्ञापन

Dhurandhar 2 Trailer: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. ट्रेलर में दमदार एक्शन, पावरफुल डायलॉग और शानदार स्टारकास्ट की झलक देखने को मिल रही है. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस बार लोगों का ध्यान सिर्फ एक्शन पर नहीं, बल्कि ट्रेलर में बज रहे बैकग्राउंड गाने पर भी अटक गया है.

विज्ञापन

ट्रेलर में दिखा जबरदस्त एक्शन

फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन और अक्षय खन्ना की झलक भी देखने को मिलती है. कहानी में दिखाया गया है कि रहमान डकैत की मौत के बाद पाकिस्तान में सत्ता को लेकर हंगामा मच जाता है. इसी बीच हमजा नाम का किरदार सामने आता है, जो रहमान की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए निकल पड़ता है. सत्ता हासिल करने की इस जंग में जबरदस्त मारकाट और साजिशें देखने को मिलती हैं.

ट्रेलर में बजा ‘आरी आरी’ गाना

ट्रेलर में जब एक्शन सीन चल रहे होते हैं, तभी बैकग्राउंड में ‘आरी आरी’ गाना बजता है. यह गाना सुनते ही कई फैंस को लगा कि उन्होंने इसे पहले भी कहीं सुना है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इस गाने को लेकर खूब चर्चा कर रहे हैं. दरअसल, यह एक पुराना पंजाबी पार्टी सॉन्ग है, जिसे संगीतकार तनिष्क बागची ने म्यूजिक दिया था. फिल्म धुरंधर 2 में इसका नया रिमिक्स वर्जन इस्तेमाल किया गया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

यहां देखें धुरंधर 2 का ट्रेलर

पहले भी फिल्मों में सुनाई दे चुका है गाना

दिलचस्प बात यह है कि ‘आरी आरी’ गाना पहले भी बॉलीवुड में सुनाई दे चुका है. इसे फिल्म सेटेलाइट शंकर में भी इस्तेमाल किया गया था, जिसमें सूरज पंचोली इस गाने पर डांस करते नजर आए थे. आज भी यह गाना पार्टी और शादी-ब्याह में खूब बजता है और लोग इस पर भांगड़ा करने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: आज से शुरू होगी धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग, जानिए क्या रहने वाला है प्राइस?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola