ePaper

शादी करते ही चमकी रश्मिका मंदाना की किस्मत, मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

Updated at : 07 Mar 2026 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
Rashmika Mandanna best actress telangana gaddar awards the girlfriend

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना को फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ में शानदार एक्टिंग के लिए तेलंगाना गद्दार अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला है. उनकी दमदार परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने सराहा और यह उनके करियर की बड़ी उपलब्धि बन गई. दर्शकों का मानना है कि शादी के बाद उनकी किस्मत चमक गयी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Rashmika Mandanna: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं रश्मिका मंदाना इन दिनों लगातार सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी वैवाहिक जीवन की शुरुआत की है और शादी के तुरंत बाद उनकी किस्मत चमक गयी है. पैन-इंडिया स्टार बन चुकी रश्मिका को एक बड़ी उपलब्धि मिली है. उन्हें प्रतिष्ठित तेलंगना गद्दार फिल्म अवार्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान दिया गया है. यह अवॉर्ड उन्हें उनकी फिल्म द गर्लफ्रेंड में शानदार एक्टिंग के लिए मिला है. 

‘द गर्लफ्रेंड’ में दिखी दमदार एक्टिंग

फिल्म द गर्लफ्रेंड में रश्मिका मंदाना ने ऐसा किरदार निभाया जिसने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीत लिया. इस फिल्म में उनका रोल काफी इमोशनल और कई परतों वाला था. उन्होंने अपने अभिनय में गहराई, संवेदनशीलता और सच्चाई का बेहतरीन मेल दिखाया, जो लोगों को काफी प्रभावित कर गया. उनकी यही परफॉर्मेंस इस अवॉर्ड की बड़ी वजह बनी. फिल्म में उन्होंने जिस तरह से इमोशंस और एक्सप्रेशन को संतुलित किया, उसने उनके अभिनय को और भी खास बना दिया.

कई भाषाओं में बना चुकी हैं खास पहचान

पिछले कुछ सालों में रश्मिका मंदाना ने अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम करके खुद को एक मजबूत कलाकार के रूप में स्थापित किया है. वह ऐसे रोल चुनती हैं जो उन्हें एक परफॉर्मर के तौर पर नए रंग दिखाने का मौका देते हैं. द गर्लफ्रेंड में भी उन्होंने साबित कर दिया कि वह सिर्फ स्टार ही नहीं बल्कि एक मजबूत अभिनेत्री भी हैं, जो अपने दम पर कहानी को आगे बढ़ा सकती हैं. इस किरदार में उन्हें इमोशनल गहराई और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस दिखानी थी, जिसे उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ निभाया.

फैंस और इंडस्ट्री ने दी बधाई

तेलंगाना गद्दार फिल्म अवॉर्ड में मिली इस जीत को फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने भी खूब सेलिब्रेट किया. सोशल मीडिया पर लोग रश्मिका को बधाइयां दे रहे हैं और उनके काम के प्रति समर्पण की तारीफ कर रहे हैं. रश्मिका मंदाना लगातार अलग-अलग तरह के किरदारों में खुद को आजमा रही हैं. ऐसे में द गर्लफ्रेंड के लिए मिला यह सम्मान उनके करियर की उस यात्रा को और मजबूत करता है.

यह भी पढे़ं: ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में बजा ‘आरी आरी’ गाना, सोशल मीडिया पर छाई इसकी धुन

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola