Amaal Malik ने परिवार संग तोड़ा रिश्ता, मां ज्योति का पहला रिएक्शन आया सामने, बोली- वह उसकी पसंद…

Updated:
विज्ञापन
Amaal Malik

Amaal Malik

Amaal Malik: बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए. उन्होंने कहा कि वह क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं. अब उनकी मां ने इसपर रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

Amaal Malik: बॉलीवुड सिंगर अमाल मलिक ने हाल ही में खुलासा किया कि वह क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले कुछ समय से अपने परिवार से दूर हैं. एक इमोशनल कर देने वाले पोस्ट में अमाल ने परिवार के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों के लिए माता-पिता को जिम्मेदार ठहराते हुए गहरी पीड़ा व्यक्त की. उन्होने कहा कि वह अपने भाई अरमान मलिक से भी दूर हो गए हैं. अब सिंगर की मां ने इसपर रिएक्ट किया है.

अमान मलिक की मां का पहला रिएक्शन आया सामने

अमान मलिक की मां ज्योति मलिक ने एचटी को दिए इंटरव्यू में कहा, “मुझे नहीं लगता कि मीडिया को इस सब में शामिल होने की जरूरत है. उन्होंने जो कुछ भी लिखा है, वह उसकी पसंद है. मुझे खेद है. धन्यवाद.” दरअसल अमाल के इंस्टाग्राम पोस्ट ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी, क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने परिवार से नाता तोड़ने का फैसला किया.

अमान मलिक ने दिल छू लेने वाले पोस्ट में क्या लिखा

अमान मलिक ने लिखा, “मैं उस मुकाम पर पहुंच गया हूं, जहां मैं अब अपने ओर से सहे गए दर्द के बारे में चुप नहीं रहना चाहता. सालों से, मुझे यह महसूस कराया गया है कि मैं कमजोर हूं, जबकि मैं अपने लोगों को सुविधाएं देने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा हूं. मैंने अपने हर सपने को तोड़ दिया और पाया कि लोग मुझसे बात करते हैं और सवाल करते हैं कि मैंने क्या किया है. मैंने पिछले एक दशक में रिलीज हुई 126 धुनों को बनाने के लिए अपना खून, पसीना और आंसू बहाए हैं.”

संगीतकार ने अपने दर्द को किया बयां

संगीतकार ने अपने दर्द को व्यक्त करते हुए यह भी कहा, “आज मैं एक ऐसे बिंदु पर खड़ा हूं, जहां मेरी शांति छीन ली गई है, इमोशनल रूप से और शायद आर्थिक रूप से भी मैं थक गया हूं, मेरे आत्म सम्मान को हर दिन ठेस पहुंचाया गया है. मेरी आत्मा के लिए टुकड़े किए गए. जिससे मैं उभर नहीं पाया.”

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola