पवन सिंह को इशारों-इशारों में सुना गयीं ज्योति, एलिमनी मांग के बीच वीडियो आया सामने
Published by : Aniket Kumar Updated At : 02 Mar 2026 1:06 PM
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह
Pawan Singh: पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक विवाद के बीच ज्योति का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर लोग उसे पवन सिंह से जोड़ रहे हैं. एलिमनी की मांग और कोर्ट केस के चलते मामला सुर्खियों में है. जानिए क्या है उस वीडियो में…
Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों या गानों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उनकी शादीशुदा जिंदगी में चल रहा विवाद अब कोर्ट तक पहुंच चुका है. इसी बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग पवन सिंह पर तंज के तौर पर देख रहे हैं.
विवाद के बीच वायरल हुआ वीडियो
ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह मॉर्डन लुक में नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में एक इमोशनल गाना चल रहा है. गाने के बोल कुछ ऐसे हैं, “दिल में अब कोई ख्याल भी नहीं है, तेरे जाने का मलाल भी नहीं है…” वीडियो में ज्योति कॉन्फिडेंस से भरी दिखाई दे रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं खुद पर गर्व करती हूं. मैंने दिल को दिल रहने दिया, बाजार नहीं बनाया.” हालांकि पोस्ट में पवन सिंह का नाम नहीं लिया गया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे उन्हीं से जोड़कर देख रहे हैं.
रिश्ते में आई दरार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन सिंह इस शादी को खत्म करना चाहते हैं और तलाक की प्रक्रिया जारी है. दूसरी तरफ ज्योति सिंह एलिमनी की मांग कर रही हैं, जिससे मामला और उलझता जा रहा है. इसी बीच पवन सिंह का नाम कुछ समय पहले दूसरी अभिनेत्रियों के साथ भी जोड़ा गया था. हालांकि, उन्होंने साफ कहा था कि उन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है.
एलिमनी को लेकर बढ़ा मामला
बताया जा रहा है कि ज्योति सिंह ने गुजारा भत्ता के तौर पर एक मकान और करीब 10 करोड़ रुपये की मांग की है. मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है और दोनों पक्ष कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. हाल ही में पवन सिंह कोर्ट में पेश भी हुए थे. अब इस केस की अगली सुनवाई 25 मार्च को तय की गई है. माना जा रहा है कि उस दिन अहम फैसला सामने आ सकता है.
यह भी पढ़ें: ‘अता पता लापता’ की क्लिप्स शेयर करेंगे राजपाल यादव, लोगों के सामने लाएंगे पूरी सच्चाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










