Alina Aamir Khan: पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर ने कथित पर्सनल वीडियो लीक पर तोड़ी चुप्पी, इस वजह से आना पड़ा सामने

पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर अलीना आमिर खान
Alina Aamir Khan: पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर अलीना आमिर खान के नाम से वायरल कथित पर्सनल वीडियो पर सोशल मीडिया में बवाल मचा है. अलीना ने सामने आकर वीडियो की सच्चाई बतायी है. उन्होंने कुछ लोगों पर आरोप भी लगाया है. जानिए उन्होंने क्या कहा?
Alina Aamir Khan: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से जुड़े पर्सनल वीडियो लीक होने की चर्चाएं अब आम होती जा रही हैं. कभी किसी टिक-टॉक स्टार का नाम आता है, तो कभी किसी बड़े इंफ्लुएंसर को निशाना बनाया जाता है. इस बार चर्चा में हैं पाकिस्तानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अलीना आमिर खान, जिनके नाम से एक कथित गंदा वीडियो वायरल होने का दावा किया जा रहा है.
खुद सामने आकर बतायी सच्चाई
वीडियो सामने आते ही पाकिस्तान के सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. लोग तरह-तरह की बातें करने लगे, लेकिन अब इस पूरे मामले पर खुद अलीना आमिर का रिएक्शन सामने आ चुका है. अलीना ने साफ कहा है कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और इसका उनसे कोई लेना-देना नहीं है. उनका कहना है कि वे शुरुआत में इस अफवाह पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहती थीं, लेकिन जब लगातार उनके नाम से वीडियो शेयर किए जाने लगे, तो उन्हें सामने आकर सच बताना पड़ा.
कौन हैं अलीना आमिर खान?
अब सवाल उठता है कि आखिर अलीना आमिर हैं कौन? अलीना एक जानी-मानी पाकिस्तानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जिन्हें पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी काफी लोग फॉलो करते हैं. कुछ समय पहले वे तब अचानक सुर्खियों में आ गई थीं, जब उन्होंने परिणीति चोपड़ा का मशहूर डायलॉग “जैसे सरसराहट, गुदगुदाहट, फरफराहट…” अपने अंदाज में बोला था. उस वीडियो को मिलियन्स में व्यूज मिले और अलीना रातोंरात वायरल हो गईं.
इमेज खराब करने की कोशिश
लेकिन इस अचानक मिली शोहरत के साथ उन्हें ट्रोलिंग और बदनाम करने की कोशिशों का भी सामना करना पड़ा. अलीना ने साफ शब्दों में कहा है कि वायरल किया जा रहा कथित पर्सनल वीडियो पूरी तरह झूठा है और वीडियो में दिख रही लड़की से उनका दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि कोई जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है और ऐसे लोगों को उन्होंने कड़ी फटकार भी लगाई है.
यह भी पढे़ं: Ranveer Singh FIR: बुरे फंसे रणवीर सिंह, मिमिक्री करना पड़ा भारी, दर्ज हुई FIR
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




