'स्पेशल 26' के 11 साल बाद फिर साथ आए अक्षय कुमार-नीरज पांडे, इस फिल्म में करेंगे स्पेशल रोल

Updated:
विज्ञापन
'स्पेशल 26' के 11 साल बाद फिर साथ आए अक्षय कुमार-नीरज पांडे, इस फिल्म में करेंगे स्पेशल रोल, फोटो इंस्टाग्राम

'स्पेशल 26' के 11 साल बाद फिर साथ आए अक्षय कुमार-नीरज पांडे, इस फिल्म में करेंगे स्पेशल रोल, फोटो इंस्टाग्राम

'स्पेशल 26' और 'बेबी' के बाद अक्षय कुमार और डायरेक्टर नीरज पांडे एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. फरहान अख्तर स्टारर आर.डी. बर्मन की बायोपिक में अक्षय कुमार एक खास कैमियो निभाते नजर आएंगे.

विज्ञापन

Neeraj Pandey and Akshay Kumar Reunion: 'स्पेशल 26' (2013) और 'बेबी' (2015) के बाद अक्षय कुमार और डायरेक्टर नीरज पांडे एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, अक्षय कुमार नीरज पांडे की आर.डी. बर्मन की जिंदगी पर बन रही बायोपिक में एक खास कैमियो या स्पेशल अपीयरेंस करेंगे. हालांकि, उनके किरदार से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Role is Small But Significant: रोल छोटा पर अहम भूमिका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही अक्षय ने इस रोल के बारे में सुना, उन्होंने तुरंत फिल्म के लिए हामी भर दी. वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं. मेकर्स ने फिलहाल उनके किरदार को गुप्त रखा है, लेकिन बताया जा रहा है कि उनका रोल छोटा होने के बावजूद कहानी में अहम भूमिका निभाएगा.

">

अक्षय कुमार और नीरज पांडे एक-दूसरे की काफी इज्जत करते हैं. यही वजह है कि जब नीरज ने उन्हें इस फिल्म में एक खास रोल के बारे में बताया, तो अक्षय ने तुरंत हामी भर दी. एक सूत्र के मुताबिक, "यह छोटा लेकिन अहम किरदार है, जो कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है."

Akshay and Neeraj Reunion After a Decade: एक दसक के बाद नजर आ रहे अक्षय और नीरज 

'बेबी' के बाद करीब एक दशक से ज्यादा समय में यह पहली बार होगा जब अक्षय कुमार और नीरज पांडे साथ काम करेंगे। 'बेबी' को हिंदी सिनेमा की बेहतरीन एक्शन-थ्रिलर फिल्मों में गिना जाता है. इससे पहले दोनों 'स्पेशल 26' में भी साथ काम कर चुके हैं, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिली थी. उनकी जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा एक्टर-डायरेक्टर जोड़ियों में मानी जाती है. ऐसे में उनकी नई फिल्म को लेकर भी काफी उत्साह है.

About R.D Burman Biopic: आर.डी. बर्मन की बायोपिक के बारे में 

आर.डी. बर्मन की बायोपिक की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी. फिल्म में फरहान अख्तर महान संगीतकार आर.डी. बर्मन का किरदार निभाएंगे. इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे कर रहे हैं और इसे उनके बैनर के साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट मिलकर प्रोड्यूस कर रहा है. यह फिल्म भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े संगीतकारों में से एक आर.डी. बर्मन को श्रद्धांजलि होगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, "फिल्म की टीम ने बड़े स्तर पर प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है. आर.डी. बर्मन की शानदार संगीत विरासत को पर्दे पर जीवंत दिखाने के लिए इन दिनों म्यूजिक सेशन चल रहे हैं. फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आएंगे और आने वाले हफ्तों में कुछ मशहूर अभिनेता भी अहम किरदारों के लिए इस प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं."

Farhan Akhtar as R.D Burman: फरहान बनेंगे आर.डी. बर्मन

फरहान अख्तर इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे, जबकि अक्षय कुमार एक खास और अहम किरदार में दिखाई देंगे. आर.डी. बर्मन की यह बायोपिक इस समय बन रही हिंदी फिल्मों में सबसे  ज्यादा चर्चा और इंतजार वाली फिल्मों में शामिल हो गई है.

यह भी पढ़ें: बॉबी देओल ने ठुकराया रोल, फिर ऐसे 'हैवान' में हुई अक्षय कुमार की एंट्री, प्रियदर्शन ने खोला राज


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola