Coolie के बाद आएगा एक और तूफान, आमिर-लोकेश अब लाएंगे देश की सबसे बड़ी एक्शन ब्लॉकबस्टर
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 16 Jul 2025 8:24 PM
Aamir Khan and Lokesh Kanagraj Next Project After Coolie
Coolie: ‘कुली’ में रजनीकांत के साथ आमिर खान की एंट्री से फैंस में उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है. इस बीच लोकेश कनगराज ने खुलासा किया कि वह कैथी 2 के बाद भी आमिर के साथ नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे, जो कि भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म होगी.
Coolie: साउथ के टॉप फिल्ममेकर लोकेश कनगराज इन दिनों अपनी अपकमिंग बिग बजट फिल्म ‘कुली’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. फिल्म की सबसे बड़ी खास बात है इसमें दो दिग्गज सितारों का साथ आना, जो कि रजनीकांत और आमिर खान हैं. हाल ही में आमिर खान का भी फर्स्ट लुक फिल्म से सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है और फैंस अब 14 अगस्त 2025 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
आमिर खान के साथ अगली फिल्म पर भी काम कर रहे हैं लोकेश
‘कुली’ में आमिर खान की मौजूदगी को लेकर बात करते हुए लोकेश कनगराज ने एक और बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि ‘कैथी 2’ के बाद उनकी अगली फिल्म आमिर खान के साथ होगी. यह फिल्म हिंदी भाषा में बनाई जाएगी और सिर्फ भारतीय ऑडियंस ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी. लोकेश ने आमिर की तुलना कमल हासन से करते हुए कहा कि आमिर भी उतने ही परफेक्शनिस्ट और इनोवेटिव हैं.
क्या होगी भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म?
लोकेश ने यह भी हिंट दिया कि आमिर के साथ बनने वाली फिल्म एक सुपरहीरो फिल्म नहीं होगी, लेकिन यह अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बन सकती है. उन्होंने साफ किया कि वो इस प्रोजेक्ट को सिर्फ पैसा कमाने के मकसद से नहीं, बल्कि एक क्राफ्ट को बड़े स्केल पर दर्शाने के लिए बना रहे हैं.
कुली वर्सेज वॉर 2
‘कुली’ का ट्रेलर 2 अगस्त को रिलीज किया जाएगा, जिसे लेकर लोकेश ने कहा कि वो सिर्फ एक ट्रेलर दिखाना चाहते हैं, और उसके बाद फिल्म ही सबसे बड़ी प्रमोशन होगी.उन्होंने मजाक में कहा, “इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए, सब कुछ मुफ्त होगा.” फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसकी सीधी टक्कर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मचअवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ से होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










