''रईस'' की अभिनेत्री माहिरा इस बात से हैं दुखी
Updated at : 18 Jan 2017 6:18 PM (IST)
विज्ञापन

कराची: पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान ने कहा है कि उनको खराब लग रहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के माहौल की वजह से भारत में अपनी फिल्म ‘रईस’ का प्रचार नहीं कर पा रही हैं. सुपरस्टार शाहरुख खान अभिनीत और राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में 32 वर्षीय माहिरा […]
विज्ञापन
कराची: पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान ने कहा है कि उनको खराब लग रहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के माहौल की वजह से भारत में अपनी फिल्म ‘रईस’ का प्रचार नहीं कर पा रही हैं. सुपरस्टार शाहरुख खान अभिनीत और राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में 32 वर्षीय माहिरा प्रमुख भूमिका निभा रही हैं.
बीबीसी उर्दू को दिए साक्षात्कार में इस दिलकश अदाकारा ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म में बहुत मेहनत की है और खराब लगता है कि वह इसके नतीजे नहीं देख सकतीं. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘बिल्कुल, मुझे खराब लग रहा है. जब आप बहुत कोशिश करते हैं और कडी मेहनत करते हैं तो आप नतीजे देखने की उम्मीद करते हैं. मैं हर फिल्म में पूरी मेहनत से काम करती हूं, लेकिन रईस मेरे लिए बहुत खास है.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




