TRP Report: ये रिश्ता क्या कहलाता है को लगा तगड़ा झटका, नंबर 1 की सिंहासन पर ये शो बैठा, देखें पूरी लिस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai,Vasudha,Tumm Se Tumm Tak,Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
TRP Report: टीआरपी रिपोर्ट आ गया है और जिस शो ने इस हफ्ते बाजी मारी है, वह और कोई नहीं बल्कि वसुधा है. वहीं ये रिश्ता क्या कहालाता और अनुपमा को बड़ा झटका लगा है.
TRP List: टीआरपी लिस्ट का मेकर्स और दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है. अब इस हफ्ते की रैंकिंग सामने आ चुकी है और दिलचस्प बात यह है कि टॉप 5 शोज की पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि ज्यादातर शोज की रेटिंग्स में हल्की गिरावट जरूर देखने को मिली है. आइए जानते हैं किसने बाजी मारी और कौन फुस्स हो गया.
वसुधा
प्रिय ठाकुर और अभिषेक शर्मा का शो वसुधा लगातार तीसरे हफ्ते भी नंबर वन की कुर्सी पर कायम है. हालांकि शो की रेटिंग में इस बार बड़ी गिरावट देखने को मिली. पिछले सप्ताह इसे 2.0 पॉइंट्स मिले थे, जबकि अब यह 1.8 पर आ गया है.
गंगा माई की बेटियां
अमनदीप सिद्धू और शीजान खान के सीरियल ‘गंगा माई की बेटियां’ ने पिछले हफ्ते की तरह ही दूसरा स्थान बरकरार रखा है. इस हफ्ते भी इसकी रेटिंग 1.7 है.
क्यूंकि सास भी कभी बहू थी 2
स्मृति ईरानी का क्यूंकि सास भी कभी बहू थी 2 इस बार भी तीसरे नंबर पर बना हुआ है, लेकिन इसकी रेटिंग में हल्की गिरावट दर्ज की गई. पिछले हफ्ते जहां शो को 1.7 पॉइंट्स मिले थे, वहीं इस बार यह घटकर 1.6 तक पहुंच गया.
तुम्म से तुम्म तक
निहारिका चौकसे और शरद केलकर स्टारर तुम्म से तुम्म तक ने भी अपनी चौथी पोजिशन बरकरार रखी है. शो की रेटिंग में कोई बदलाव नहीं आया और इसे लगातार दूसरे हफ्ते 1.6 पॉइंट्स मिले हैं.
अनुपमा
रुपाली गांगुली का पॉपुलर शो अनुपमा इस हफ्ते भी टॉप 5 में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहा. शो को इस बार 1.5 रेटिंग पॉइंट्स मिले हैं, जो पिछले हफ्ते के बराबर हैं. फिलहाल कहानी अनु और राही के बीच बढ़ते टकराव के इर्द-गिर्द घूम रही है, जिसने दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखी है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है की रैंकिंग गिरी
इसके अलावा समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है को बड़ा झटका लगा है. शो अब तक की सबसे निचली रैंकिंग पर पहुंच गया है. पिछले हफ्ते यह आठवें स्थान पर 1.4 पॉइंट्स के साथ था, लेकिन इस बार गिरकर दसवें नंबर पर आ गया और इसकी रेटिंग 1.3 रह गई. इसके अलावा लाफ्टर शेफ्स 3 और उड़ने की आशा की रेटिंग्स में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं नागिन 7 ने अपनी स्थिति स्थिर बनाए रखी है.
यह भी पढ़ें- दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे अरमान और अभीरा, लेकिन दादी सा ने रख दी ये शर्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










