दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे अरमान और अभीरा, लेकिन दादी सा ने रख दी ये शर्त

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान और अभिरा एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं. लेकिन इस खुशी के बीच पोद्दार परिवार में नया ड्रामा शुरू होने वाला है, जहां विद्या को मजबूरी में अभिरा से हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ेगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. इस शो में अब अरमान और अभिरा के बीच की गलतफहमियां दूर हो गई हैं. दोनों ने एक-दूसरे को माफ कर दिया है और अब कावेरी दादी सा ने दोनों को दूसरी बार शादी करने के लिए कह दिया है. अरमान और अभिरा इस फैसले से चौंक तो गए हैं, लेकिन वे शादी के लिए तैयार हैं. इसी बीच कहानी में कई नए ट्विस्ट और बड़े बवाल आने वाले हैं.

मां का दर्जा पाने के लिए विद्या को मांगनी होगी माफी

अरमान ने अपनी मां विद्या को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है. अरमान ने साफ कह दिया है कि वह विद्या को तभी मां का दर्जा देगा, जब विद्या खुद अभिरा से अपने किए की माफी मांगेगी. अगर अभिरा ने विद्या को दिल से माफ कर दिया, तभी अरमान भी विद्या को अपनी मां मानेगा. बेटे अरमान की यह शर्त सुनकर विद्या का दिल बुरी तरह टूट जाता है, लेकिन अपने बेटे का प्यार वापस पाने के लिए वह मजबूरी में अभिरा से माफी मांगने के लिए तैयार हो जाती है.

शादी होने तक अरमान और अभिरा रहेंगे एक-दूसरे से दूर

दादी सा ने अरमान और अभिरा की दोबारा शादी कराने का फैसला तो कर लिया है, लेकिन उन्होंने एक बड़ी शर्त भी रख दी है. कावेरी का कहना है कि जब तक दोनों की शादी रीति-रिवाज के साथ पूरी नहीं हो जाती, तब तक अरमान और अभिरा एक कमरे में नहीं रह सकते. दादी सा दोनों को एक-दूसरे से बिल्कुल दूर रहने का हुक्म सुना देती हैं. दादी सा की यह बात सुनकर अरमान का दिल बैठ जाता है, जबकि परिवार के बच्चे इस बात को जानकर बेहद खुश होते हैं.

पोद्दार परिवार में वट सावित्री पूजा और नया कलह

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि पोद्दार हाउस में वट सावित्री पूजा की तैयारियां शुरू हो जाएंगी. इसी पूजा के दौरान घर में नया झगड़ा शुरू होगा. एक तरफ तान्या अपने पति कृष के लिए वट सावित्री का व्रत रखने से साफ मना कर देगी. दूसरी तरफ आर्यन अपनी पत्नी दिशा के मायके जाने की बात करेगा, लेकिन अभिरा उसे रोक देगी. अभिरा आर्यन को समझाएगी कि उसे अपने और अपनी पत्नी के रिश्ते के बीच में किसी तीसरे इंसान को नहीं आने देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Anupama: क्या दिग्विजय की वजह से फिर संभलेगी अनुपमा? प्रेम-राही ने कैफे को नुकसान पहुंचाने की बनाई योजना

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola