Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: इन 2 शख्स को विरानी हाउस लेकर आएगी तुलसी, अंश की सच्चाई रियो को बताना चाहती है नंदिनी

Updated:
विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 तुलसी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के नए एपिसोड में देखने को मिला कि नंदिनी पूरी तरह से डरी हुई है. हालांकि करण उसकी मदद कर रहा है. तुलसी तभी कहती है कि वह नियती और रियो को विरानी हाउस लेकर आएगी.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के नए एपिसोड की शुरुआत बेहद इमोशनल माहौल से होती है, जहां करण डरी हुई नंदिनी को संभालने की कोशिश करता है. रियो को देखने के बाद नंदिनी पूरी तरह टूट चुकी होती है. वह करण से कहती है कि रियो का चेहरा देखते ही उसे अंश की याद सताने लगती है और वह अब इस सच से भाग नहीं पा रही. नंदिनी डर जाती है कि कहीं बीता हुआ अतीत फिर से उनके जीवन में वापस न आ जाए.

विज्ञापन

अंश का सच रियो को बताना चाहती है नंदिनी

नंदिनी करण से कहती है कि अब रियो को पूरी सच्चाई बता देनी चाहिए. लेकिन करण समझाता है कि मामला इतना आसान नहीं है. उसके मुताबिक सच सामने आने से कई लोगों की जिंदगी प्रभावित हो सकती है और हालात और खराब हो सकते हैं. आखिर में वह नंदिनी को शांत करता है और आराम करने के लिए कहता है.

रियो और नियती को विरानी हाउस में लाएगी तुलसी

दूसरी तरफ तुलसी भी रियो को लेकर परेशान दिखाई देती है. उसे डर है कि अगर रियो को अंश से जुड़ा सच पता चल गया तो परिवार में बड़ा तूफान आ सकता है. इधर तुलसी नंदिनी को बताती है कि वह रियो और नियति को हमेशा के लिए विरानी हाउस में लेकर आएगी.

देव को चाहिए बेटा

उधर देव अपने होने वाले बच्चे के लिए बड़े-बड़े सपने देखता है. वह अमीर जिंदगी और शोहरत की कल्पना करता है, लेकिन सलोनी उसे समझाती है कि जिंदगी सिर्फ पैसे से नहीं चलती. बात बढ़ते-बढ़ते झगड़े में बदल जाती है और देव यह तक कह देता है कि उसे बेटा चाहिए. उसकी यह सोच सुनकर सलोनी अंदर से टूट जाती है.

यह भी पढ़ें- दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे अरमान और अभीरा, लेकिन दादी सा ने रख दी ये शर्त

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola