'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 34वें दिन 'जवान' के बराबर किया कलेक्शन

Published by : Anushka Singh Updated At : 21 May 2026 2:01 PM

विज्ञापन

भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 34, फोटो - X

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 34: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है. रिलीज के 34वें दिन भी फिल्म ने हल्की कमाई करते हुए शाहरुख खान की 'जवान' फिल्म का एक बड़ा रिकॉर्ड बराबर कर दिया है.

विज्ञापन

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 34: अक्षय कुमार की सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. थिएटर्स में कई नई फिल्में रिलीज होने के बावजूद इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है. अपने पांचवें हफ्ते के बुधवार यानी 34वें दिन को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पूरे 80 लाख रुपये कलेक्शन किया है. इस कमाई के साथ ही ‘भूत बंगला’ ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के 34वें दिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

जानिए अब तक का कुल कलेक्शन

Sacnik की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अब तक भारत में कुल 170.75 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर ली है. अगर भारत के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 202.39 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. विदेशों में भी फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है, जहां से फिल्म ने अब तक कुल 53.63 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. इन सभी आंकड़ों को मिलाकर ‘भूत बंगला’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 256.02 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.

शाहरुख खान की ‘जवान’ के रिकॉर्ड की बराबरी

रिलीज के 34वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ अब टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो गई है. 80 लाख रुपये कमाकर इस फिल्म ने 9वें नंबर पर अपनी जगह बनाई है. इसके साथ शाहरुख खान की ‘जवान’ और आयुष्मान खुराना की ‘बधाई हो’ भी मौजूद हैं, जिन्होंने अपने 34वें दिन 80 लाख रुपये ही कमाए थे. इस लिस्ट में पहले नंबर पर ‘धुरंधर’ 4.25 करोड़ रुपये और दूसरे नंबर पर ‘स्त्री 2’ 2.50 करोड़ जैसी फिल्में शामिल हैं.

मल्टीप्लेक्स में बिकीं हजारों टिकटें

अपने पांचवें हफ्ते के वर्किंग डे यानी बुधवार पर भी इस फिल्म के देश भर में 2,457 शो चलाए गए, जो कि एक बहुत बड़ी बात है. बड़े शहरों के नेशनल थिएटर्स में फिल्म की टिकटें लगातार बुक हो रही हैं. बुधवार को PVR में 1,470 टिकटें, आइनॉक्स में 1,080 टिकटें और सिनेपोलिस में 630 टिकटें बिकी हैं. तीनों बड़ी सिनेमा चेन को मिलाकर एक ही दिन में कुल 3,180 टिकटें बिकी हैं, जो फिल्म की मजबूत पकड़ को दिखाता है.

यह भी पढ़ें: 100 करोड़ के क्लब से बस इतनी दूर है ‘राजा शिवाजी’, जानिए 20 दिनों का कलेक्शन

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola